BREAKING NEWS

अनिल अग्रवाल समेत 10 पर एफआईआर दर्ज

को मिला नियुक्ति पत्र

CBSE 10वीं में 98.2% लाकर जिले को किया गौरवान्वित

19 अप्रैल तक हीटवेव अलर्ट, रायपुर समेत कई जिले तपेंगे

ट्रक और माजदा की टक्कर में 2 मजदूरों की मौत, कई घायल

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

चाईबास में सुरक्षाबलों ने 10 लाख रुपये के इनामी जोनल कमांडर अमित हांसद : खूंखार नक्सली को कोबरा जवानों ने मार गिराया

छग/झारखण्ड। चाईबास में सुरक्षाबलों ने 10 लाख रुपये के इनामी जोनल कमांडर अमित हांसदा उर्फ अपटन को ढेर कर दिया। कोबरा जवानों ने मुठभेड़ में अपटन को मार गिराया। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा में रविवार सुबह सुरक्षा बल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। यह मुठभेड़ गोइलकेरा थाना क्षेत्र के रेलापराल जंगल में हुई। मुठभेड़ में भाकपा माओवादी का जोनल कमांडर अमित हांसदा उर्फ अपटन मारा गया। उस पर झारखंड सरकार ने 10 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। इसी कड़ी में छग बॉर्डर में सर्च अभियान तेज कर दी गई है। Also Read - आरक्षक को हाईकोर्ट से मिली राहत, विभागीय जांच पर लगी रोक नक्सलियों की गोलीबारी का सुरक्षाबलों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। दोनों ओर से चली गोलीबारी के बीच जवानों का दबाव बढ़ता देख कई नक्सली घने जंगल का फायदा उठाकर भाग निकले। हालांकि मुठभेड़ में नक्सली कमांडर अमित हांसदा मौके पर ही ढेर हो गया। मुठभेड़ खत्म होने के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में सघन सर्च अभियान चलाया। इस दौरान जवानों को एक नक्सली का शव मिला, जिसकी पहचान जोनल कमांडर अमित हांसदा के रूप में हुई। उसके पास से हथियार और कारतूस भी बरामद किए गए हैं। सुरक्षाबलों की मानें तो इस अभियान से इलाके में सक्रिय माओवादी संगठन को बड़ा झटका लगा है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें