BREAKING NEWS

अनिल अग्रवाल समेत 10 पर एफआईआर दर्ज

को मिला नियुक्ति पत्र

CBSE 10वीं में 98.2% लाकर जिले को किया गौरवान्वित

19 अप्रैल तक हीटवेव अलर्ट, रायपुर समेत कई जिले तपेंगे

ट्रक और माजदा की टक्कर में 2 मजदूरों की मौत, कई घायल

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

फिर भी हिम्मत जुटा कर उसे प्रपोज कर दिया। वो नाराज हुई। : पोलित ब्यूरो मेंबर के सुरक्षा गार्ड नक्सली की ‘लव स्टोरी’

जब उसे पहली बार देखा तो पेट में गुदगुदी सी हुई। बेचैन सा हो गया था। रात में नींद नहीं आती थी। मुझे एक तरफा प्यार हो गया था। वैसे तो मैं बहुत हिम्मत वाला हूं, लेकिन जब प्यार का इजहार करने की बारी आई तो डर क्या होता है उस दिन पता चला। फिर भी हिम्मत जुटा कर उसे प्रपोज कर दिया। वो नाराज हुई।

उस समय जवाब नहीं दी। 2 महीने बाद उसका जवाब आया और कहा- ओके…ये रिश्ता मुझे मंजूर है। फिर हम दोनों के बीच आंखों ही आंखों से इशारा शुरू होने लगा। साथी नक्सली छेड़ने लगे। बात संगठन के लीडरों तक पहुंची। हमने शादी करने की बात रखी। मेरी नसबंदी करवाई, फिर 2019 में हमारी शादी कर दी।’

हंसते-हंसते अपने प्यार के बारे में बताता ये शख्स नक्सली अमित बारसा (26) है। नक्सलियों के पोलित ब्यूरो मेंबर और डेढ़ करोड़ रुपए के इनामी वेणुगोपाल का ये सुरक्षा गार्ड था। लेकिन, बुधवार 9 जुलाई 2025 को पत्नी अरुणा लेकाम (26) (नक्सली) के साथ इसने सरेंडर कर दिया। अब कहता है, मोहब्बत जिंदगी जीने के लिए की थी। वहां जंगल में सिर्फ मौत है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें