BREAKING NEWS

जानें शनिवार के सभी शुभ- अशुभ मुहूर्त, पढ़ें आज का पंचांग

कुंभ-मीन समेत इन 5 राशियों के लिए आज का दिन जबरदस्त...पढ़िए दैनिक राशिफल

अनिल अग्रवाल समेत 10 पर एफआईआर दर्ज

को मिला नियुक्ति पत्र

CBSE 10वीं में 98.2% लाकर जिले को किया गौरवान्वित

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सेक्टर 9 हनुमान मंदिर में दीया जलाने पर विवाद, बीजेपी विधायक रिकेश सेन : बीजेपी नेता जेपी यादव का आरोप

सेक्टर 9 हनुमान मंदिर में दीया जलाने पर विवाद, बीजेपी विधायक रिकेश सेन पर गंभीर आरोपसेक्टर 9 के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में शुक्रवार को दीया जलाने पर विवाद खड़ा हो गया. बीजेपी नेता जेपी यादव का आरोप है कि उनको दीया जलाने से रोका गया. जेपी यादव का ये भी आरोप है कि दीया जलाने से रोकने का काम बीजेपी विधायक के इशारे पर किया गया. जेपी यादव ने बीजेपी विधायक रिकेश सेन पर ये गंभीर आरोप लगाया है. जेपी यादव का कहना है कि विधायक के इशारे पर मंदिर के पुजारी ने उनको दीया जलाने से रोक दिया. पुजारी का कहना था था कि दीया जलाने से मंदिर में आग लग सकती है.

दीया जलाने पर सियासी विवाद: बीजेपी नेता जेपी यादव का कहना है कि मंदिर परिसर में दीया जलाने से कैसे आग लग सकती है. जेपी यादव ने आरोप लगाया कि उनकी धार्मिक भावनाओं को बीजेपी विधायक रिकेश सेन के इशारे पर आहत किया गया है. यादव का कहना है कि कई लोग अपनी मन्नत लेकर यहां दीया जलाने के लिए आए थे लेकिन उनको दीया जलाने नहीं दिया गया. कल हुए इस विवाद के बाद मौके पर पुलिस को भी बुला लिया गया था.

मंदिर परिसर में दीया जलाने से कैसे रोका जा सकता है. बीजेपी विधायक रिकेश सेन के इशारे पर पुजारी ने ऐसा किया: जेपी यादव, बीजेपी नेता

सेक्टर 9 में है हनुमान मंदिर: मंदिर के पुजारी की दलील थी कि दीवारों पर प्लास्टर ऑफ पेरिस से मूर्तियां और सजावट की गई है. दीये से सजावट खराब और आग लगने का खतरा बढ़ सकता था. जेपी यादव खुद बीजेपी नेता हैं और अपनी ही पार्टी के विधायक के खिलाफ इस तरह के गंभीर आरोप लगा रहे हैं. विधायक रिकेश का इन आरोपों पर कोई पक्ष सामने नहीं आया है.

विधायक रिकेश सेन ने मांगा 100 बिस्तरों का अस्पताल, विधानसभा अध्यक्ष ने लगाई फटकार, कहा सवाल में हो सम्मान दुर्ग के नकटा तालाब पर सियासत तेज, बीजेपी विधायक रिकेश सेन की सामने आई सफाई वैशाली नगर विधायक का सतनामी समाज के लिए बड़ा ऐलान - दुर्ग बड़े जैतखाम मौसमी बीमारी के बीच विधायक का बड़ा

ऐलान, "घर और कूलर की सफाई करो, टमाटर

पाओ" - वैशाली नगर एमएलए रिंकेश सेन

विज्ञापन

जरूरी खबरें