: अंतरराष्ट्रीय कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज के श्रीमुख से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन 27 अक्टूबर से भिलाई में
अंतरराष्ट्रीय कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज के श्रीमुख से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन 27 अक्टूबर से भिलाई में
भिलाई। दिव्य ज्योति सेवा समिति सुपेला भिलाई के तत्वाधान में 27 अक्टूबर से 2 नवंबर तक श्रीमद्भभागवत कथा का आयोजन जयंती स्टेडियम सिविक सेंटर में किया जा रहा है, जहां अंतरराष्ट्रीय कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज वृंदावन वाले अपने श्रीमुख से श्रीमद् भागवत कथा का वाचन करेंगे। आयोजन को लेकर आयोजन समिति द्वारा तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है, लगातार शासन प्रशासन से चर्चा कर अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
आयोजन में रोजाना हजारों की संख्या में सम्मिलित होने वाले श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण सहित पार्किंग पेयजल शौचालय निशुल्क चिकित्सा व अन्य व्यवस्थाओं के लिए सैकड़ों स्वयं सेवक अपनी निरंतर सेवाएं देंगे, अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज का आगमन भिलाई की पावन धरा पर होने जा रहा है, आयोजन समिति के सभी पदाधिकारी पत्रकारवार्ता के माध्यम से श्रीमद् भागवत कथा की जानकारी साझा की है।
आयोजकों ने कहा कि भिलाई का सौभाग्य है कि देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज के श्रीमुख से हमे श्रीमद् भागवत कथा का ण करने का अवसर प्राप्त होगा, जो भिलाई के लिए यह ऐतिहासिक क्षण है। कार्यक्रम का शुभारंभ 26 अक्टूबर को 12बजे से गणेश मंदिर प्रांगण से कलश यात्रा के साथ शुभारंभ किया जाएगा। जिसमें हजारों की संख्या में मातृशक्ति सम्मिलित होंगे आयोजन समिति ने इस कलश यात्रा में बड़ी संख्या में सम्मिलित होने वाली मातृ शक्तियों से कलश यात्रा में उपयोग होने वाली कलश एवं पूजन सामग्री के साथ पीली अथवा लाल साड़ी धारण करने का अनुरोध किया है।
इस वृहद आयोजन की तैयारी की जानकारी देते हुए दिव्य
ज्योति समिति के अध्यक्ष प्रकाश देवांगन ने बताया कि आयोजन मिनी भारत के स्वरूप में भिलाई में होने जा रहा है इसलिए इसमें सभी समाजों की सहभागिता अवश्य रहेगी। जिसमें समाज एवं समिति के माध्यम से पेयजल की सेवा देने का निर्णय लिया है, साथ ही सैकड़ों स्वयंसेवक पूरे समय श्रद्धालुओं एवं अन्य व्यवस्थाओं में निरंतर अपनी सेवाएं देंगे।
आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं बनाई जा रही है जिसमें पार्किंग की
व्यवस्था इस प्रकार से सेक्टर 2 भिलाई विद्यालय, सेक्टर 6 कोतवाली पुलिस स्टेशन मैदान, सेक्टर 7 बीएसपी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, दिव्यांग ग्राउंड सिविक सेंटर भिलाई होटल के सामने, व्यवस्था की गई है जिससे
श्रद्धालु गण पूरे आनंद से कथा का श्रवण कर सके।
विज्ञापन