महापौर नीरज पाल ने लाभ वाली बजट पेश की सर्व समिति से पारित - महापौर : अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ कर विकास कार्यों की सैलाब खड़ा करेंगे - आयुक्त
Vinod Prasad Thu, Mar 27, 2025
महापौर नीरज पाल ने लाभ वाली बजट पेश की सर्व समिति से पारित - महापौर
अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ कर विकास कार्यों की सैलाब खड़ा करेंगे - आयुक्त
योगेश साहू की मूर्ति स्थापित करने की मांग - महेश वर्मा
भिलाई नगर निगम भिलाई में
भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के महापौर ने गुरुवार को अपने कार्यकाल का चौथा बजट प्रस्तुत किया है। पिछले साल की तूलना में इस बार का बजट और बढ़ गया है। महापौर ने कुल 6 अरब 19 करोड़ 55 लाख 47 हजार रुपए व्यय का बजट प्रस्तुत किया है। इस वित्तीय वर्ष निगम को 5 अरब 73 करोड़ 81 लाख 12 हजार रुपए आय होने का अनुमान लगाया है। पिछले वित्तीय वर्ष की बचत 2 अरब 27 करोड़ 97 लाख 33 हजार रुपए दर्शाया गया है। इस प्रकार निगम के पास इस वर्ष 800 करोड़ से भी ज्यादा की राशि होगी जिसमें से से आने वाले वर्ष के अंतिम में निगम को 1 अरब 82 करोड़ 22 लाख 98 हजार रुपए बचत होने का अनुमान दर्शाया गया है। भिलाई शहर के विकास के लिए 619 से ज्यादा खर्च होंगे। इसके बाद भी 182 करोड़ रुपए की बचत का अनुमान है। महापौर परिषद् इस बजट में सभी वार्डों से मिले सुझावों को भी शामिल किया है।
महापौर निरजपाल ने 2025-2026 सत्र लाभ वाली बजट को सामान्य सभा सदन में उपस्थित सम्मानीय सदस्यो के समस्त प्रस्तुत करने के बाद सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया उन्होंने 10 लाख रुपया विकास निधि सभी पार्षदों को आवंटित किया उन्होंने राज्य शासन से विकास कार्यों के लिए प्रत्येक वार्ड को 50-50 लाख रुपया विकास निधि देने के लिए मांग किया उन्होंने यह कहा जिनका भी विकास कार्यों में प्रस्ताव छूटा है आवेदन देने पर जोड़ दिया जाएगा।

संपूर्ण बजट का प्रतिलिपि 31 मार्च 2025 को राज्य शासन को प्रेषित करना है उसके बाद विकास निधि मिलेगा ।

नगर निगम भिलाई आयुक्त राजेंद्र कुमार पांडे ने कहा मेरी यहां पर पद स्थापना 3 महीने पहले हुई है समस्त विकास कार्यों को अंजाम देने हेतु अर्थव्यवस्था मजबूत होना चाहिए वह शहर की आय बढ़ाने हेतु प्रयास रथ हैं भारत सरकार ने भिलाई नगर निगम को वित्तीय सहयोग प्रदान किया न्यायालय में मामले लंबित हैं शीघ्र निपटारा हेतु कोशिश कर रहे हैं मेरी प्रवृत्ति टालने की नहीं मैं चाहता हूं निगम की आई बढ़ोतरी हो जिससे 70 वार्ड में पर्याप्त मात्रा में विकास हो सके ।

सैद्धांतिक सुकृति तकनीकी अधिकारियों द्वारा परीक्षण करने के बाद जोन कमिश्नर हमारे समक्ष रिपोर्ट पेश करेंगे इसके बाद राज्य शासन को रिपोर्ट भेजा जाएगा मेरे वित्तीय अधिकार एक करोड़ तक है वहीं महापौर परिषद की वित्तीय अधिकार 3 करोड़ तक है ।

सामान्य सदन द्वारा तारीख विकास कार्यों की एजेंडा को काठ छांट करने का अधिकार राज्य शासन को है ।
वरिष्ठ पार्षद मैच वर्मा ने दिवंगत पार्षद योगेश साहू की मूर्ति को जुवानी में स्थापित करने की मांग की ।

राज्य शासन हमारा गार्जियन है उनसे मानकर 70 वार्डों का विकास करेंगे
पूर्व सीएम ने विकास कार्यों के लिए 19 करोड़ विकास निधि दिया था
समस्त पार्षदों ने निगम प्रशासन पर या आरोप लगाया राज्य शासन द्वारा विकास निधि के रूप में प्रत्येक पार्षद 6लाख सुकृति किया है मात्र 3लाख रुपया मिलता है 3 लाख हजम हो जाता है

निगम भिलाई के सभापति जी रिवर बंटी साहू ने भाजपा कांग्रेस और निर्दलीय उन 70 कुल पार्षदों के प्रस्तावो को एक नजरिया से देखते हुए सफलतापूर्वक सामान्य सभा की संचालन किया
भाजपा पार्षद दया सिंह ने कहा कि गलत कार्य को अंजाम दे कर पार्षदों को गुमराह करने वाले अधिकारियों को बक्सा नहीं जाएगा भट्टाचार्य को जड़ से उखाड़ फेंकने को तैयार खड़े हैं

सामान्य सभा के बीच में पार्षदों ने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत पार्षद योगेश साहू को श्रद्धांजलि की
समस्त पार्षदों ने आयुक्त को यह सुझाव दिया है कि सेवा निवृत्त ध्यान में रखते हुए ना अधिकारी और कर्मचारी की भर्ती हेतु प्रस्ताव बनाकर राज्य शासन को भेजें इस साल के अंत तक बहुत सारे अधिकारी एवं कर्मचारी सेवानिवृत्त हो जाएंगे ।
पार्षद हरि ओम तिवारी ने आरोप लगाते हुए कहा कि महिला पार्षद के साथ दुर्व्यवहार किया जाता हैं जबकि अधिकारियों को 70 पार्षदो के साथ एक समान व्यवहार रखना चाहिए।
पार्षदों ने संयुक्त रुप से आयुक्त से कहा मत परिवर्तन करने वाले अधिकारियों के वेतन से कटौती कर भरपाई किया जाए इनके मनमानी पर अंकुश लगाया जाए आयुक्त को गुमराह करना अधिकारियों का बाहय हाथ का खेल ।
वरिष्ठ पार्षद पियुष मिश्रा ने कहा कि साड्डा की कार्यकाल में स्वास्थ अधिकारी मोहनलाल गुप्ता mbbs से अधिक शिक्षित डिग्री धारी नियुक्त हुए थे उसके बाद 4 दशक तक अल्प शिक्षित ।
को राज्य शासन और निगम आयुक्त ने आंख बंद कर एकमत पुनः वास अधिकारी पद पर नियुक्ति दे आए हैं।
जिसके कारण 5.5लाख आबादी क्षेत्र निगम भिलाई के गरीब स्तर के लोग मोसमी बीमारियों से कभी है कभी पीलिया कभी हैजा कभी कई दसत मलेरिया वायरल बीमारी जैसे संक्रामक रोगो से पीड़ित होने के बाद कुर्सी पार क्षेत्र मैं पीलिया बीमारी से 49 लोगों की असमय मृत्यु का सामना करना पड़ा।
राज्य शासन के नगरीय प्रशासन विभाग में बैठे आल अफसर और मंत्री को खास कर बरसात के मौसम में तोड़फोड़ की राजनीतिक से परहेज़ रखना चाहिए।
निगम के वार्ड में जिसकी आबादी 10000 है एक यंत्री अधिकारी नियुक्त हैं एक व्यक्ति से विकास संभव नहीं है भाजपा पार्षद संतोष मोर्य ने आयुक्त से मांग किया 70 वार्डों पार्षदों के साथ समान व्यवहार और एक जैसा विकास निधि प्रधान करें ।
सेक्टर 4 के पार्षद राजेश चौधरी ने कहा विकास कार्यों के लिए प्रस्ताव देने से क्या फायदा आज तक हमारे वार्ड में निगम ने विकास कार्यों के लिए कतई ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन