BREAKING NEWS

अनिल अग्रवाल समेत 10 पर एफआईआर दर्ज

को मिला नियुक्ति पत्र

CBSE 10वीं में 98.2% लाकर जिले को किया गौरवान्वित

19 अप्रैल तक हीटवेव अलर्ट, रायपुर समेत कई जिले तपेंगे

ट्रक और माजदा की टक्कर में 2 मजदूरों की मौत, कई घायल

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

: छत्तीसगढ़ में भाजपा का सीएम चेहरा कौना होगा? अरुण साव ने कह दी बड़ी बात, कांग्रेस सरकार पर भी साधा निशाना

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश में भाजपा के चेहरे पर कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बने इसके लिए काम कर रहा हूं। BILASPUR. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने अलग -अलग मुद्दों को लेकर राज्य की कांग्रेस सरकार पर बड़ा हमला बोला है। इसके साथ ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश में भाजपा के चेहरे पर भी खुलकर बात की है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बने इसके लिए काम कर रहा हूं। आगे पार्टी की पार्लियामेंट्री बोर्ड तय करेगी मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा। साव ने पीएम मोदी के छत्तीसगढ़ दौरे के साथ राज्य की कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जब भी हम छत्तीसगढ़ के मुद्दे उठाते हैं। सरकार जवाब देने के बजाय प्रत्यारोप में लग जाती है। सरकार अपनी जवाबदारी से भागने लगती है। जबकि भारत सरकार अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभा रही है। चाहे। वो मणिपुर का मुद्दा हो या अन्य राज्य का, भारत सरकार गम्भीर है। आगे उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून व्यवस्था सरकार से सम्हल नहीं रही है। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को भगवान भरोसे छोड़ दिया है। आगे साव ने घोषणापत्र के बहाने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बड़े-बड़े वादे सरकार ने घोषणा पत्र में किए थे। सरकार बनने के बाद उसे कूड़े में डाल दिया। एक भी वादा पूरा नहीं किया। सभी वर्गों को छलने का काम कांग्रेस ने किया है। भाजपा छत्तीसगढ़ के लोगों की मन की बात जानने के लिए पूरे 90 विधानसभा में जाएगी और लोगों के जो सुझाव आएंगे, उनके मन की बात के आधार पर हम अपनी घोषणा पत्र बनाएंगे। आगे साव ने बसपा सहित अन्य क्षेत्रीय पार्टियों के सक्रियता को लेकर कहा कि ये पार्टियां पहले भी यहां चुनाव लड़ी हैं। वह भी चुनाव लड़ेंगे हम भी चुनाव लड़ेंगे। सभी राजनीतिक दल को अपनी पार्टी को आगे बढ़ाने का चुनाव में उतारने का अधिकार है। अगर कोई भी लोकतंत्र के महायज्ञ में आ रहा है तो इसमें कोई दिक्कत नहीं है। आगे साव ने प्रदेश में भाजपा के चेहरे पर कहा कि, मैं भाजपा का छोटा कार्यकर्ता हूं। पार्टी ने मुझे प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर जिम्मेदारी दी है। अभी उस जिम्मेदारी को निभाने के लिए परिश्रम की पराकाष्ठा कर रहा हूं, मेहनत कर रहा हूं, छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बने इसके लिए काम कर रहा हूं। आगे पार्टी की पार्लियामेंट्री बोर्ड तय करेगी मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा। Cglive24 news

विज्ञापन

जरूरी खबरें