BREAKING NEWS

ड्राइवर और आरक्षक गंभीर रूप से घायल

11.70 लाख की ठगी, साइबर गिरोह का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

दूसरे से अफेयर के शक में हुआ था विवाद

80% झुलसा, घटना CCTV में कैद

के खिलाफ पहली एफआईआर हुई दर्ज

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

: कांग्रेस की आंगन की तुलसी अब बढ़ाएगी भाजपा के आंगन की शोभा, आज पीएम मोदी की सभा में हो सकता है औपचारिक घोषणा

कांग्रेस की आंगन की तुलसी अब बढ़ाएगी भाजपा के आंगन की शोभा, आज पीएम मोदी की सभा में हो सकता है औपचारिक घोषणा भिलाई। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के टिकट वितरण से नाराज होकर पार्टी छोड़ने और दूसरी पार्टी ज्वॉइन करने का दौर जारी है। इसी कड़ी में भिलाई कांग्रेस कमेटी की पूर्व जिला अध्यक्ष तुलसी साहू ने भी शुक्रवार को पार्टी के प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया। तुलसी साहू पिछले करीब 30 साल से कांग्रेस से जुड़ी थी और वह विभिन्न पदों पर पदस्थ रहते हुए काम किया। अब कांग्रेस की आंगन की तुलसी बढ़ाएगी भाजपा के आंगन की शोभा। तुलसी साहू भिलाई जिला कांग्रेस कमेटी और दुर्ग जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी की प्रथम महिला अध्यक्ष भी रही। पिछले विधानसभा चुनाव में इन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में नामांकन भी भरा था लेकिन ऐन वक्त पर इनका टिकट काट दिया गया। पिछले साल इनका नाम राज्यसभा सांसद के लिए भी प्रमुखता से चल रहा था परंतु यहां भी इनको निराश होना पड़ा। तुलसी साहू को पार्टी ने जो भी जिम्मेदारी दी उसे उन्होंने बखूबी निभाया। इसके बाद भी पार्टी से इन्हें सिर्फ और सिर्फ आश्वासन ही मिला। राज्यसभा सांसद के लिए इनका नाम लगभग तय माना जा रहा था, इन्हे पार्टी द्वारा फोन भी आया था लेकिन ऐन वक्त पर बिहार के नेता पप्पू यादव की पत्नी रंजीत रंजन को पार्टी ने उम्मीदवार बना दिया था। तुलसी साहू के शुक्रवार को अपना त्यागपत्र कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को भेज दिया है। शुक्रवार की शाम को तुलसी साहू ने भाजपा भी ज्वॉइन कर लिया है। भिलाई जिला भाजपा अध्यक्ष ब्रजेश बिजपुरिया, भिलाई नगर भाजपा प्रत्याशी प्रेम प्रकाश पांडेय से मिलाकर की। इन्होंने भाजपा का गमछा पहनाकर इनका पार्टी में स्वागत किया। संभावना है की आज दुर्ग में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सभा में शामिल होंगी और औपचारिक घोषणा भी हो सकता है। वही तुलसी साहू के त्यागपत्र के बाद चर्चा है कि कांग्रेस की आंगन की तुलसी हुई अब बढ़ाएगी भाजपा के आंगन की शोभा। Cglive24 News

विज्ञापन

जरूरी खबरें