: बिलासपुर पहुंचे PM नरेंद्र मोदी, रोड शो में दिखा जनसैलाब उमड़ा
PM नरेंद्र मोदी तीन महीने में तीसरी बार छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं। बिलासपुर में शनिवार को भाजपा की परिवर्तन यात्रा का समापन करेंगे। साइंस कॉलेज मैदान में उनकी जनसभा होगी। विधानसभा चुनाव के लिहाज से संभाग की 25 सीटों पर उनकी सभा को अहम माना जा रहा है। मोदी की सभा में एक लाख से अधिक लोगों की भीड़ दावा किया गया है। पांच साल में यह दूसरा मौका है, जब प्रधानमंत्री मोदी बिलासपुर का दौरा कर रहे हैं। इससे पहले साल 2018 में उन्होंने इसी साइंस कॉलेज मैदान में चुनावी सभा ली थी।
हेलीपैड से PM मोदी ने किया रोड शो
आपको बनता दें, भाजपा ने परिवर्तन यात्रा को महासंकल्प रैली का नाम दिया है, जिसमें हेलीपैड से PM मोदी रोड शो करते हुए सभास्थल पर पहुंचे। राजधानी रायपुर और रायगढ़ के बाद मोदी की यह तीसरी सभा है। दावा ये भी किया जा रहा है कि इस सभा में एक लाख से अधिक की भीड़ रहेगी, जिसके हिसाब से दो लाख वर्गफीट का डोम बनाया गया है। सभा की तैयारी के लिए संगठन प्रभारी ओम माथुर, सह प्रभारी नितिन नबीन और महामंत्री संगठन पवन साय समेत नेताओं ने प्रदेश के पदाधिकारियों को विधानसभावार पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है।
https://youtu.be/UJlQ-ntbC1A?si=_WHw_p0puS5Or-Fz
साइंस कॉलेज मैदान को सील
PM के दौरे को लेकर साइंस कॉलेज मैदान को सील कर दिया है। इस मार्ग पर सुबह 10 बजे से छह घंटे तक भारी वाहनों की एंट्री बंद रहेगी। विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले ही भाजपा ने दो परिवर्तन यात्रा निकाली। दंतेवाड़ा और जशपुर से शुरू हुई यह यात्रा प्रदेश के सभी 90 विधानसभा में पहुंची। दोनों यात्रा का समापन एक साथ 30 सितंबर को बिलासपुर में होगा। इस दौरान विशाल जनसभा भी आयोजित की गई है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिरकत करेंगे।
विज्ञापन