BREAKING NEWS

अनिल अग्रवाल समेत 10 पर एफआईआर दर्ज

को मिला नियुक्ति पत्र

CBSE 10वीं में 98.2% लाकर जिले को किया गौरवान्वित

19 अप्रैल तक हीटवेव अलर्ट, रायपुर समेत कई जिले तपेंगे

ट्रक और माजदा की टक्कर में 2 मजदूरों की मौत, कई घायल

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

: भिलाई में निवासरत आंध्रवासियों के आमंत्रण पर प्रेम प्रकाश पाण्डेय अक्कूपल्ली गांव पहुंचकर समरालू कार्यक्रम में हुए शामिल

भिलाई में निवासरत आंध्रवासियों के आमंत्रण पर प्रेम प्रकाश पाण्डेय अक्कूपल्ली गांव पहुंचकर समरालू कार्यक्रम में हुए शामिल भिलाई। प्रदेश के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय आज अपने एक दिवसीय प्रवास पर आंध्रप्रदेश के अक्कूपल्ली गांव पहुंचे। भिलाई में निवासरत आंध्रवासियों के आमंत्रण पर श्री पाण्डेय समरालू कार्यक्रम में सम्मिलित हुए और देवी की पूजा- अर्चना कर सबकी खुशहाली की कामना की। इस दौरान उन्होंने वहां निवासरत भिलाई के लोगों से भेंट की और इस पावन पर्व की शुभकामनाएं दीं। भिलाई में हजारों की संख्या में आंध्रप्रदेश के लोग निवास करते हैं और प्रत्येक वर्ष कुलदेवी की पूजा के इस बड़े त्योहार में सम्मिलित होने अपने गृहग्राम पहुंचते हैं। इस त्योहार में सम्मिलित होने के लिए श्री पाण्डेय को भी आंध्र समाज द्वारा आमंत्रित किया गया था। आंध्रवासियों के आमंत्रण पर आज सुबह श्री पाण्डेय अक्कूपल्ली में भिलाई के पूर्व पार्षद जे. श्रीनिवास राव के निवास पहुंचे, जहां स्थानीय लोगों द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया। तत्पश्चात उन्होंने स्थानीय लोगों से भेंटकर उन्हें इस पर्व की शुभकामनाएं दी औऱ आत्मीय सत्कार के लिए आभार व्यक्त किया। श्री पाण्डेय समरालू त्योहार में सम्मिलित हुए और कुलदेवी की पूजा- अर्चना कर उन्होंने सभी की खुशहाली और समृद्धि की कामना की। श्री पाण्डेय ने कहा कि अक्कूपल्ली में लोगों ने उसी आत्मीयता से भेंट की जैसे भिलाई में अपनेपन के साथ मुलाकात होती है। हर घर में लोगों ने मुझे अपने घर के सदस्य जैसा स्नेह दिया, जिससे मैं अभिभूत हूं। इस दौरान मुख्य रूप से अजय पाठक, पार्षद श्यामसुंदर राव, विनोद सिंह, पूर्व पार्षद जे. श्रीनिवास राव, जे. ललिता, प्रकाश यादव, निर्मल सिंह, अजीत सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे। Cglive24 News YouTube playstoe

विज्ञापन

जरूरी खबरें