BREAKING NEWS

ड्राइवर और आरक्षक गंभीर रूप से घायल

11.70 लाख की ठगी, साइबर गिरोह का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

दूसरे से अफेयर के शक में हुआ था विवाद

80% झुलसा, घटना CCTV में कैद

के खिलाफ पहली एफआईआर हुई दर्ज

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

: MLA देवेन्द्र यादव DKS हॉस्पिटल में एडमिट, चल रही ऑपरेशन की तैयारी

MLA देवेन्द्र यादव DKS हॉस्पिटल में एडमिट, चल रही ऑपरेशन की तैयारी  सीजी लाइव 24न्यूज बलौदाबाजार हिंसा: मामले में रायपुर की सेंट्रल जेल में बंद कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को DKS अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वे पिछले 5 दिनों से अस्पताल में हैं और उनका ऑपरेशन होने की तैयारी चल रही है। जानकारी के मुताबिक, उन्हें पेट की मांसपेशियों से जुड़ी बीमारी के इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है। इससे पहले, मेडिकल फिटनेस के लिए उन्हें अंबेडकर अस्पताल भेजा गया था, जहां उनकी सभी जरूरी जांचें की गईं। मेडिसिन विभाग से मेडिकल फिटनेस रिपोर्ट आने के बाद अब उनका ऑपरेशन DKS अस्पताल में किया जाएगा।   17 अगस्त को हुई थी भिलाई से गिरफ्तारी : देवेंद्र यादव को 17 अगस्त को भिलाई से गिरफ्तार किया गया था, और उसके बाद से उनकी न्यायिक रिमांड लगातार बढ़ती जा रही है। वे वर्तमान में रायपुर की सेंट्रल जेल में बंद हैं। पुलिस का कहना है कि विधायक का मोबाइल जमा नहीं होने के कारण केस की प्रगति में देरी हो रही है। हालांकि, देवेंद्र के वकील ने इसका खंडन करते हुए कहा कि मोबाइल पहले ही जमा किया जा चुका था, और डीवीआर कॉपी करने के बाद पुलिस ने उसे वापस लौटा दिया था। सीजी 24न्यूज    बलौदाबाजार हिंसा मामले में हुई है गिरफ्तारी:    विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी बलौदाबाजार हिंसा मामले में हुई है, जिसमें उन पर हिंसा भड़काने का आरोप लगाया गया है। इस मामले में बलौदाबाजार पुलिस ने 4 बार नोटिस जारी किया, लेकिन विधायक ने बयान देने से मना कर दिया। उनका कहना था कि अगर पुलिस को बयान लेना है, तो वे उनके पास आकर लें। हालांकि, तीसरे नोटिस के बाद देवेंद्र यादव बलौदाबाजार गए और पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की।  

विज्ञापन

जरूरी खबरें