: Lok Sabha Election: बृजमोहन, भूपेश, देवेंद्र और कवासी जीते तो विधानसभा में होगा उपचुनाव, परिणाम तय करेगा राजनीतिक भविष्य
Lok Sabha Election: बृजमोहन, भूपेश, देवेंद्र और कवासी जीते तो विधानसभा में होगा उपचुनाव, परिणाम तय करेगा राजनीतिक भविष्य
Cglive24 NEWS
छत्तीसगढ़ में लोकसभा के चुनाव संपन्न हो चुके हैं। राजनीतिक प्रेक्षकों के अनुसार इन चारों नेता में किसी की भी जीत हुई तो अगले छह महीने के भीतर छत्तीसगढ़ विधानसभा में उप चुनाव की संभावना प्रबल है। बस्तर राजनांदगांव महासमुंद और कांकेर के बाद अब रायपुर दुर्ग बिलासपुर रायगढ़ कोरबा जांजगीर-चांपा और सरगुजा में चुनाव हो चुके हैं। चार जून को परिणाम आएगा।
राज्य ब्यूरो, रायपुर। छत्तीसगढ़ में लोकसभा के चुनाव संपन्न हो चुके हैं। कई सीटों पर दिग्गजों की दांव साख पर है। इनमें रायपुर लोकसभा क्षेत्र में मंत्री व वर्तमान विधायक बृजमोहन अग्रवाल भाजपा की टिकट पर चुनावी मैदान में हैं।
Cglive24 NEWS
इसी तरह कांग्रेस की ओर तीन प्रत्याशी वर्तमान में विधायक हैं। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री व पाटन के विधायक भूपेश बघेल राजनांदगांव लोकसभा सीट, बस्तर सीट पर पूर्व मंत्री व कोंटा के कांग्रेस विधायक कवासी लखमा और भिलाई के कांग्रेस विधायक देवेंद्र कुमार यादव बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र से चुनावी मैदान में हैं। इनका राजनीतिक भविष्य ईवीएम में कैद हो चुका है।
Cglive24 NEWS
राजनीतिक प्रेक्षकों के अनुसार इन चारों नेता में किसी की भी जीत हुई तो अगले छह महीने के भीतर छत्तीसगढ़ विधानसभा में उप चुनाव की संभावना प्रबल है। बस्तर, राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर के बाद अब रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा, जांजगीर-चांपा और सरगुजा में चुनाव हो चुके हैं। चार जून को परिणाम आएगा।
Cglive24 NEWS
कोरबा सीट से तय होगा ज्योत्सना और सरोज का भविष्य
प्रदेश के कोरबा लोकसभा सीट से भाजपा नेत्री सरोज पांडेय और कांग्रेस की नेत्री ज्योत्सना महंत के बीच मुकाबला है। सरोज भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं और ज्योत्सना महंत कांग्रेस नेता व नेता प्रतिपक्ष डा. चरणदास महंत की धर्म पत्नी हैं।
इस सीट पर दोनों ही नेत्रियों का भविष्य तय होगा। ज्योत्सना चुनाव जीतती हैं तो वह लगातार दूसरी बार सांसद होंगी वहीं सरोज पांडेय चुनाव जीतती हैं तो वह भी दूसरी बार लोकसभा सदस्य बनेंगी। इस तरह दोनों ही नेत्रियों की प्रतिष्ठा इस सीट से है।
Cglive24 NEWS
परिणाम तय करेगा राजनीतिक भविष्य
बिलासपुर में भाजपा प्रत्याशी तोखनराम साहू के सामने कांग्रेस ने भिलाई के विधायक देवेंद्र यादव, रायगढ़ लोकसभा सीट पर भाजपा ने राधेश्याम राठिया और कांग्रेस से डा. मेनका देवी सिंह, सरगुजा लोकसभा सीट से भाजपा की टिकट पर चिंतामणि महराज तो कांग्रेस से युवा नेत्री, युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव शशि सिंह चुनावी मैदान में हैं। परिणाम के बाद इन नेताओं का राजनीतिक भविष्य तय होगा।
Cglive24 NEWS
विज्ञापन