: विस चुनाव 2023 : रणनीति- अमित शाह के साथ रायपुर पहुंचे जेपी नड्डा
विस चुनाव 2023 : रणनीति- अमित शाह के साथ रायपुर पहुंचे जेपी नड्डा
बीजेपी कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में चुनाव रणनीति पर चर्चा करेंगे। साथ ही पिछले दौरे में दिए कामों की प्रगति की समीक्षा करेंगे।
रायपुर, जनजागरुकता। भारतीय जनता पार्टी का विधानसभा चुनाव को लेकर लगातार राजधानी में छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठकों का दौर जारी है। इसी के तहत गृह मंत्री अमित शाह के साथ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी रायपुर पहुंच गए हैं।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और संगठन महामंत्री बीएल संतोष कि उपस्थिति में चल रही बैठक में माना जा रहा है कि भाजपा में आज का दिन बड़े अहम का होगा।
एयरपोर्ट से सीधे भाजपा कार्यालय पहुंचे
दिल्ली से आए तीनों नेता एयरपोर्ट से सीधे भाजपा प्रदेश मुख्यालय पहुंचे, जहां प्रदेश संगठन के नेताओं के साथ बैठक चल रही है। इस बैठक में पार्टी की परिवर्तन यात्रा की समीक्षा के साथ ही पार्टी प्रत्याशियों की दूसरी सूची को लेकर चर्चा की उम्मीद है।
चुनावी रणनीति पर होगी अहम बैठक
रायपुर ठाकरे परिसर में प्रदेश भाजपा के आला नेताओं के साथ गृह मंत्री अमित शाह लगातार 5 घंटे तक मंथन बैठक करेंगे। शाह पूरे समय प्रदेश कार्यालय में ही रहेंगे। जिसमें बीजेपी की परिवर्तन यात्रा में मिले फीडबैक और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बिलासपुर में होने वाली आमसभा पर चर्चा होगी। इस दौरान वे चुनाव की तैयारियों के लिहाज से पिछले दौरे में दिए कामों की प्रगति की समीक्षा करेंगे। यहां से वे शाम को लगभग 8 बजे वापस दिल्ली लौट जाएंगे।
Cglive24 news
विज्ञापन