: home/राष्ट्रीय/Delhi Liquor Scam Supreme Court Questions Answers Ed Regarding Arrest Of Arvind Kejriwalअरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, बहस पूरी होने के बाद फैसला दिए बिना उठी बेंच
home/राष्ट्रीय/Delhi Liquor Scam Supreme Court Questions Answers Ed Regarding Arrest Of Arvind Kejriwalअरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, बहस पूरी होने के बाद फैसला दिए बिना उठी बेंच
बेंचArvind Kejriwal: दिल्ली शराब घोटाला मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ED से गिरफ्तारी मामले में पूछताछ की है। केजरीवाल ने गिरफ्तारी को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है।
दिल्ली शराब घोटाला मामले में अरविंद केजरीवाल की जमानत को लेकर सुप्रीम कोर्ट में चल रही सुनवाई में बहस पूरी हो गई है। लेकिन मामला देख रही पीठ बिना फैसला सुनाए ही फैसला सुरक्षित रख लिया है। ED के वकील इस मामले में केजरीवाल की जमानत के खिलाफ कोर्ट में लगातार तर्क दे रहे थे। वहीं केजरीवाल के वकील अभिषेक मनु सिंघवी उनके आंतिरम जमानत देने का निवेदन कर रहे थे। हालांकि शीर्ष अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया है।
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की ED द्वारा की गई गिरफ्तारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है। जिसको लेकर सुनवाई चल रही है। कथित तौर पर हुए दिल्ली शराब घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग की वजह से केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया था।
शीर्ष अदालत में केजरीवाल की जमानत को लेकर याचिका दायर की गई है। जिस पर सुनवाई हो रही है। इस सुनवाई में केजरीवाल की ED द्वारा की गई गिरफ्तारी को चुनौती के लिए ये याचिका दायर की गई है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 21 मार्च को ED ने अरविंद केजरीवाल के दिल्ली स्थित सरकारी आवास से गिरफ्तार किया था। वर्तमान में केजरीवाल तिहाड़ जेल में बंद हैं।
गिरफ्तारी के बाद सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल मामले में सुनवाई करते हुए कहा था कि ये बाद में तय किया जाएगा कि जमानत मिलेगी या नहीं। साथ ही लोकसभा चुनाव के मद्देनजर केजरीवाल को कोर्ट जमानत देने पर विचार कर सकती है। अगर सुप्रीम कोर्ट से केजरीवाल को जमानत मिलती है तो केजरीवाल दिल्ली और पंजाब के लोकसभा चुनाव में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। जहां 25 मई को दिल्ली में मतदान होना है। वहीं पंजाब में 1 जून को वोटिंग होनी है।
Cglive24 NEWS
विज्ञापन