BREAKING NEWS

अनिल अग्रवाल समेत 10 पर एफआईआर दर्ज

को मिला नियुक्ति पत्र

CBSE 10वीं में 98.2% लाकर जिले को किया गौरवान्वित

19 अप्रैल तक हीटवेव अलर्ट, रायपुर समेत कई जिले तपेंगे

ट्रक और माजदा की टक्कर में 2 मजदूरों की मौत, कई घायल

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

: चुनाव छत्तीसी 2023: बदलाव की डगर….क्या चुनाव परिणाम पर डालेगी असर !

चुनाव छत्तीसी 2023: बदलाव की डगर….क्या चुनाव परिणाम पर डालेगी असर ! रायपुर 16 जुलाई 2023। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव में अब महज 4 महीने से भी कम का वक्त बचा हैं। ऐसे में कांग्रेस पार्टी चुनाव से ठीक पहले बदलाव के डगर पर अग्रसर हैं। कांग्रेस पार्टी मे संगठन से लेकर सत्ता तक बदलाव की बयार बह रही हैं। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यहीं कि बदलाव की डगर….क्या चुनाव परिणाम पर डालेगी असर ! बेशक कांग्रेस में चल रही इस उठा पटक को लेकर विपक्ष में बैठी बीजेपी तंज कसने में कोई कसर नही छोड़ रही, लेकिन बदलाव की इस राजनीति ने विपक्षी पार्टियों की चिंता भी बड़ा दी हैं। साल 2023 के अंत में छत्तीसगढ़ सहित देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। इन पांच राज्यों में भले ही चुनावी तैयारियां शुरू हो गयी हो, लेकिन मौजूदा वक्त में छत्तीसगढ़ की राजनीति में चल रही उठा-पटक पर सबकी नजर हैं। छत्तीसगढ़ की मौजूदा कांग्रेस की सरकार सत्ता में वापसी को लेकर चुनावी बिसात पर नये सिरे से मोहरे बिठानेे में जुट गयी हैं। पंजाब और मध्यप्रदेश में हुए राजनीतिक घटनाक्रम केबाद कांग्रेस हाईकमान छत्तीसगढ़ में कोई रिश्क लेने के मूड में नजर आती नहीं दिख रही हैं। यहीं वजह हैं कि प्रदेश में लंबे वक्त से दो धड़ो में बटे कांग्रेस को एकजुट करने के लिए हाईकमान ने दिल्ली में पहले बैठक बुलाई और फिर नाराज चल रहे स्वास्थ्य मंत्री को डिप्टी सीएम बनाकर पैचअप करने का प्रयास किया। इस फैसल के ठीक बाद से ही कांग्रेस बदलाव के डगर पर अग्रसर हैं। 3 दिन पहले ही पीसीसी चीफ को हटाकर हाईकमान ने दीपक बैज को प्रदेश कांग्रेस की कमान सौंप दी। इसके बाद ठीक दूसरे दिन शिक्षा मंत्री से इस्तीफा लेकर पूर्व पीसीसी चीफ मोहन मरकाम को मंत्रिमंडल में शामिल कर शुक्रवार को शपथ दिलाया गया। इसके साथ ही सीएम ने मंत्रिमंडल में फेरबदल कर उर्जा विभाग का प्रभार डिप्टी सीएम सिंहदेव को देकर पावर और पोर्टफोलियों को बैलेंस करने का प्रयास किया गया। पिछले 72 घंटें में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संगठन और सरकार में तेजी से हुए बदलाव को लेकर एक तरफ बीजेपी तंज कसते हुए हमलावर हो गयी हैं। लेकिन राजनीतिक पंडित इस बदलाव की राजनीति को सत्तामें वापसी की डगर को आसान और मजबूत बनाने की रणनीति से जोड़कर देख रहे हैं। राजनीतिक जानकारों की माने तो चुनाव से ठीक पहले बदलाव की राजनीति कर रही कांग्रेस अपने कमजोर कड़ियों को सीरे मजबूत करने में जुट गयी हैं। Cglive24 news reporter Manisha Singh Dilip Kumar Tandon cameraman

विज्ञापन

जरूरी खबरें