: कांग्रेस पार्टी शीघ्र घोषित करेगी विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों के नाम, चुनाव समिति की पहली बैठक हफ्ते भर में
रायपुर, 28 जुलाई। विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस जल्द ही प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया शुरू करने जा रही है। इस कड़ी में अगले एक हफ्ते में प्रदेश कांग्रेस की चुनाव समिति की बैठक होगी। बैठक में प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया तय की जाएगी। पार्टी की जल्द प्रत्याशी घोषित करने की रणनीति है। प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी सैलजा ने पिछले दिनों समन्वय समिति की बैठक में विधानसभा प्रत्याशियों के चयन पर मंथन किया था। बैठक में विधानसभावार पार्टी की स्थिति पर चर्चा हुई। कहा जा रहा है कि बैठक में सर्वे रिपोर्ट को भी रखा गया। पार्टी तीन सर्वे करा चुकी है। इन रिपोर्टो के आधार पर विधानसभा क्षेत्र की स्थिति का आंकलन किया गया।
डेढ़ दर्जन से अधिक विधायकों की स्थिति कमजोर
चर्चा है कि पार्टी डेढ़ दर्जन से अधिक विधायकों की स्थिति को कमजोर मान रही है। कुछ सीटों पर काफी मेहनत की जरुरत बताई गई है। इन सबको देखते हुए प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया जल्द शुरू करने पर सहमति बनी है। सूत्रों के मुताबिक प्रदेश के चुनाव समिति की बैठक जल्द होगी। बैठक अगले हफ्ते हो सकती है। पार्टी ने चुनाव समिति की घोषणा कर चुकी है। इसमें सीएम भूपेश बघेल के साथ कैबिनेट के 9 मंत्रियों को भी जगह मिली है। साथ ही साथ एनएसयूआई, यूथ कांग्रेस, और सेवादल के प्रमुख भी समिति में शामिल हैं।
बताया गया कि चुनाव समिति की बैठक में प्रक्रिया पर विचार होगा। पिछले विधानसभा चुनाव में ब्लॉक, और जिलों से आवेदन बुलाए गए थे। टिकट के लिए सभी को संबंधित ब्लॉक में आवेदन करना होगा। इसके बाद जिला, और फिर प्रदेश की चुनाव समिति को नाम भेजे जाएंगे।
चुनाव तारीख के पूर्व प्रत्याशी घोषित करेगी पार्टी
चर्चा है कि पार्टी इस बार प्रत्याशी पहले घोषित करने की योजना बना रही है। आमतौर पर चुनाव तारीखों की घोषणा के बाद ही प्रत्याशी चयन के लिए बैठक होती थी। मगर इस बार ज्यादातर लोगों को पहले से ही संकेत दे दिए जाएंगे। चुनाव समिति के एक सदस्य ने सीजी न्यूज़ ऑनलाइन से चर्चा में कहा कि आधे से ज्यादा सीटों पर तो कोई दिक्कत नहीं है। उन्हें तैयारी करने के लिए कह दिया जाएगा। मशक्कत बाकी सीटों पर प्रत्याशी चयन के लिए होगी।
ज्यादातर निगम-मंडल के पदाधिकारियों का कार्यकाल बढ़ेगा
सरकार के निगम-मंडलों के ज्यादातर पदाधिकारियों का कार्यकाल बढ़ाने पर सहमति बन गई है। खबर है कि एक-दो जगह ही नई नियुक्तियां हो सकती है। बताया गया कि जिन निगम-मंडलों के पदाधिकारियों का कार्यकाल खत्म हो गया है, उनमें से कई का कार्यकाल बढ़ाया भी जा रहा है।
प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी सैलजा ने निगम-मंडलों में नई नियुक्तियों के संकेत दिए थे। इसके बाद से नई नियुक्तियों को लेकर कांग्रेस के अंदरखाने में चर्चा चल रही है। लेकिन अब यह तय हो गया है कि ज्यादातर निगम-मंडल के पदाधिकारियों का कार्यकाल बढ़ा दिया जाएगा। एक-दो जगहों पर ही नई नियुक्तियां हो सकती है।
सूत्र बताते हैं कि यह फैसला पार्टी की समन्वय समिति की बैठक में हुआ है। ‘छत्तीसगढ़’ से चर्चा में समिति के एक सदस्य ने इसकी पुष्टि भी की है। कुछ निगम-मंडल के अध्यक्षों के कार्यकाल बढ़ाए भी जा चुके हैं। इनमें अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के चेयरमैन सन्नी अग्रवाल, महिला आ अध्यक्ष श्रीमती डॉ. किरणमयी नायक, और अन्य है। सभी के कार्यकाल आगामी आदेश तक के लिए बढ़ाए जा रहे हैं।
निगम-मंडल के अध्यक्षों के कार्यकाल बढ़ाए भी जा चुके हैं। इनमें अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के चेयरमैन सन्नी अग्रवाल, महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती डॉ. किरणमयी नायक, और एक-दो अन्य है। सभी के कार्यकाल आगामी आदेश तक के लिए बढ़ाए जा रहे हैं।
Cglive24 News
विज्ञापन