BREAKING NEWS

अनिल अग्रवाल समेत 10 पर एफआईआर दर्ज

को मिला नियुक्ति पत्र

CBSE 10वीं में 98.2% लाकर जिले को किया गौरवान्वित

19 अप्रैल तक हीटवेव अलर्ट, रायपुर समेत कई जिले तपेंगे

ट्रक और माजदा की टक्कर में 2 मजदूरों की मौत, कई घायल

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

: सीनियर पार्षद लक्ष्मीपति राजू के विरुद्ध फर्जी जाति प्रमाण पत्र की शिकायत, शिकायतकर्ता ने पार्षद को अपना ब्लड रिलेशन वाला रिश्तेदार बताया…!

सीनियर पार्षद लक्ष्मीपति राजू के विरुद्ध फर्जी जाति प्रमाण पत्र की शिकायत, शिकायतकर्ता ने पार्षद को अपना ब्लड रिलेशन वाला रिश्तेदार बताया…! भिलाई नगर निगम में फर्जी जाति प्रमाण पत्र से लगातार कई बार पार्षद बनने और प्रशासन द्वारा शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं करने का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है ! यह मामला है भिलाई नगर के सेक्टर 7 पूर्व, वार्ड 66 का जहां कांग्रेस के सीनियर पार्षद और एमआईसी सदस्य लक्ष्मीपति राजू के जाति को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने जांच के निर्देश दिए हैं। आरोप है कि,इस जांच को दबा दिया गया है। यह मामला जिला निर्वाचन अधिकारी,कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा के संज्ञान में भी लाया जा चुका है ! शिकायतकर्ता बी नागेश्वर राव ने राष्ट्रबोध को बताया कि,शासन से मांग की है कि या तो लक्ष्मीपति राजू के खिलाफ कार्रवाई की जाए, नहीं तो उसकी जाति और समाज के सभी लोगों को ओबीसी कैटेगरी में रखा जाए। शिकायतकर्ता बी नागेश्वर राव ने बताया कि, वह भिलाई के नेहरू नगर में रहता है और विद्युत विभाग में पदस्थ है ! उसका कहना है कि वो और लक्ष्मीपति राजू एक गांव, जाति और समाज के हैं। उन दोनों के बीच ब्लड रिलेशन भी है। उनकी जाति सामान्य वर्ग में आती है, लेकिन राजनीतिक लाभ लेने के लिए लक्ष्मीपति राजू ने गलत ओबीसी जाति का प्रमाणपत्र बनाया और उससे पार्षद चुनाव लड़ा है। वो लगातार कई बार वार्ड 66 से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा और जीतने के बाद उसका मानदेय और भत्ता ले रहा है। इसलिए उसने उस मामले की शिकायत छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग नवा रायपुर अटल नगर में की थी। आयोग से उप सचिव द्वारा 20 अप्रैल 2023 को जिला निर्वाचन अधिकारी दुर्ग को पत्र लिखा गया, जिसमें निर्देश दिया गया कि लक्ष्मीपति राजू के खिलाफ गलत तरीके से प्रमाणपत्र बनाकर चुनाव जीतने की शिकायत की जांच कर आयोग को अवगत कराया जाए। इस निर्देश के 1 महीने बाद हालत यह है कि जांच तो दूर, कलेक्टर का कहना है कि उन्हें ऐसे किसी भी पत्र के बारे में जानकारी ही नहीं है। उनका कहना है कि मैं मामले को चेक करवा लेता हूं। उसके बाद इसके बारे में कुछ बता पाऊंगा। शिकायतकर्ता बी नागेश्वर राव ने बताया कि उसने 28 मार्च 2023 को राज्य निर्वाचन आयुक्त ठाकुर राम सिंह को पत्र लिखकर मामले की शिकायत की थी। इस शिकायत से पहले उसने 12 मार्च 2021, 1 अप्रैल 2021 और 12 मई 2021 को कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखकर शिकायत किया। 21 नवंबर 2022 को फिर कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखकर शिकायत की, लेकिन अब तक शिकायत की कोई जांच नहीं की गई। शिकायतकर्ता का आरोप है कि 2005 में नगर पालिक निगम भिलाई के चुनाव में लक्ष्मीपति राजू ने वार्ड 66 पार्षद पद के लिए दावेदारी की थी। उस समय वो वार्ड ओबीसी रिजर्व था। लक्ष्मीपति राजू ने गलत तरीके से अपने नाम का ओबीसी प्रमाणपत्र तैयार कराया और उसके आधार पर चुनाव लड़कर जीत हासिल की। “मैं ओबीसी से हूं” – लक्ष्मीपति राजू अपने ऊपर लगे आरोपों के बारे में लक्ष्मीपति राजू ने मीडिया को बताया कि मैं ओबीसी वर्ग से हूं। इस बार मैंने चुनाव सामान्य वर्ग से लड़ा है। रही बात बी नागेश्वर राव की तो वो एक आपराधिक प्रवृत्ति का आदमी है। उससे मेरा कोई ब्लड या अन्य संबंध नहीं है। मेरा गांव अलग उसका गांव अलग है। शासन ने मेरा ओबीसी प्रमाणपत्र बनाया है, यदि आगे ओबीसी रिजर्व सीट हुई तो मैं उस वर्ग से भी चुनाव लड़ूंगा। Cglive24 News

विज्ञापन

जरूरी खबरें