सीएम साय ने बलरामपुर जिले में लगातार हो रही भारी वर्षा के कारण ग्राम ध : CM साय ने डैम टूटने की घटना पर जताया दुःख
Vinod Prasad Wed, Sep 3, 2025
रायपुर। सीएम साय ने बलरामपुर जिले में लगातार हो रही भारी वर्षा के कारण ग्राम धनेशपुर स्थित लुत्ती (सतबहिनी) डैम टूटने की घटना पर दु:ख जताया है। इस हादसे में 4 लोगों की असमय मृत्यु हुई है, 3 लोग घायल हैं और 3 लोग अभी भी लापता होने की खबर है। प्राकृतिक आपदा के कारण जनहानि के साथ-साथ भवनों को क्षति पहुँची है, फसलों का नुकसान हुआ है और पशुहानि भी हुई है। यह स्थिति प्रभावित परिवारों के लिए बेहद कठिन और दुखदायी है।राहत और बचाव कार्यों के लिए जिला प्रशासन, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और स्थानीय टीमें पूरी तत्परता से जुटी हुई हैं। घायलों के उपचार की समुचित व्यवस्था कराने प्रशासन को निर्देशित किया है तथा लापता लोगों की खोज के लिए हर संभव प्रयास जारी हैं। साइबर सुरक्षा की शपथ जिला प्रशासन को घटना में हुई जनहानि के लिए शासकीय नियमों के अनुरूप अनुग्रह सहायता स्वीकृति हेतु प्रस्ताव तैयार करने, प्रभावित परिवारों को अस्थायी आश्रय, खाद्यान्न और अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने, मकान, फसल और पशुहानि का विस्तृत सर्वे कर शीघ्र राहत सुनिश्चित करने निर्देशित किया है। इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवारों के साथ हैं। प्रदेश सरकार स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता व सहयोग उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन