: मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ी फ़िल्म पुरस्कार समारोह- स्मार्ट सिनेमा अवार्ड 2024 में शामिल होने मिला निमंत्रण
मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ी फ़िल्म पुरस्कार समारोह- स्मार्ट सिनेमा अवार्ड 2024 में शामिल होने मिला निमंत्रण
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राज्य अतिथि गृह पहुना में छत्तीसगढ़ी फ़िल्म पुरस्कार समारोह – स्मार्ट सिनेमा अवार्ड 2024 के आयोजकों ने सौजन्य मुलाक़ात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को राजधानी रायपुर के पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में 17 जनवरी की आयोजित छत्तीसगढ़ी फ़िल्म पुरस्कार समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने आयोजकों को आमंत्रण के लिए धन्यवाद दिया।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ी फिल्मों के भीष्म पितामह कहे जाने वाले स्वर्गीय विजय कुमार पाण्डेय की स्मृति में प्रति वर्ष इस समारोह का आयोजन किया जाता है। जिसका उद्देश्य छत्तीसगढ़ी फिल्मों की प्रतिभा को पुरस्कृत करना है। इस समारोह में प्रदेश भर के कलाकार शामिल होते हैं। इस अवसर पर जय प्रकाश पाण्डेय एवं दीपक श्रीवास्तव भी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री को हिन्दूराष्ट्र धर्मसभा में शामिल होने किया आमंत्रित: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राज्य अतिथि गृह पहुना में श्री सुदर्शन संस्थानम के सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को राजधानी रायपुर के श्री सुदर्शन संस्थानम शंकराचार्य आश्रम रावांभाठा में आयोजित हिन्दूराष्ट्र धर्मसभा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने संस्थान के सदस्यों को आमंत्रण के लिए धन्यवाद दिया।
https://youtu.be/zwD0R6a13ok?si=awIft14zbpiDKnAO
गौरतलब है कि धर्म गुरु गोवर्धन मठ पुरी पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी महाराज के सान्निध्य में धर्मसभा का आयोजन रावांभाठा में किया जा रहा है। इस अवसर पर सीमा तिवारी, चित्ररेखा साहू, टीकाराम साहू और चंदेश्वर पटेल भी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री को रामराम बड़े भजन मेला में शामिल होने मिला निमंत्रण: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राज्य अतिथि गृह पहुना में छत्तीसगढ़ रामनामी रामराम भजन संस्था के सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को सक्ती जिले के जैजैपुर नगर पंचायत में आयोजित रामराम बड़े भजन मेला में शामिल होने के लिये आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने आमंत्रण के लिए संस्था के सदस्यों को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर राम सिंह रामनामी, तिहारु राम रामनामी, केदार खांडे, अशोक बघेल तथा संस्था के सदस्य उपस्थित थे।
Cglive24 news vinod Prasad
Cglive24 news vinod Prasad
विज्ञापन