बीजेपी पार्षद भिलाई स्टील प्लांट : तांबे का तार चोरी करते पकड़ा
बीजेपी पार्षद भिलाई स्टील प्लांट से तांबे का तार चोरी करते पकड़ा
पार्षद परमेश्वर देवदास एक नैनो कार में चोरी का तांबा लेकर बाहर निकलने का प्रयास कर रहा था। सीआईएसएफ के जवानों ने उसे पकड़ा और पूछताछ की तो वो कुछ भी बता नहीं सका।
भिलाई स्टील प्लांट से तांबा चोरी करते हुए रिसाली निगम के वार्ड-35 के पार्षद परमेश्वर देवदास को सीआईएसएफ ने पकड़ा है। पार्षद एक कार में 220 किलो तांबा चोरी कर प्लांट से बाहर निकलने का प्रयास कर रहा था। उसे बीएसपी के मेन गेट पर पकड़ा गया और भट्ठी पुलिस के हवाले किया है। भट्ठी पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
एमआईसी मेंबर भी रहा है आरोपी
भट्ठी थाना प्रभारी राजेश साहू के अनुसार पार्षद परमेश्वर देवदास एक नैनो कार में चोरी का तांबा लेकर बाहर निकलने का प्रयास कर रहा था।
सीआईएसएफ के जवानों ने उसे पकड़ा और पूछताछ की तो वो कुछ भी बता नहीं सका। इसके बाद उसे भट्ठी पुलिस के हवाले किया गया है। आरोपी पार्षद ने वार्ड 35 से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़कर जीत हासिल की थी।
इसके बाद उसने कांग्रेस को समर्थन दिया था और एमआईसी में जगह हासिल कर ली थी। फिर अभी उसने बीजेपी में प्रवेश किया था। भट्ठी थाना प्रभारी राजेश साहू ने बताया कि सीआईएसएफ ने आरोपी परमेश्वर देवदास को चोरी के तांबा के साथ लाकर थाने में सुपुर्द किया है।
भिलाई स्टील प्लांट से तांबा चोरी करते हुए किसे पकड़ा गया ?
रिसाली निगम के वार्ड-35 के पार्षद परमेश्वर देवदास को तांबा चोरी करते हुए पकड़ा गया।
परमेश्वर देवदास को कब और कहां पकड़ा गया ?
परमेश्वर देवदास को बीएसपी के मेन गेट पर नैनो कार में 220 किलो तांबा लेकर बाहर निकलते समय पकड़ा गया।
पार्षद परमेश्वर देवदास का राजनीतिक सफर कैसा रहा है ?
परमेश्वर देवदास ने निर्दलीय पार्षद के रूप में चुनाव जीता, फिर कांग्रेस को समर्थन देकर एमआईसी मेंबर बने, और हाल ही में बीजेपी में शामिल हुए थे।
विज्ञापन