: भाजपा ने राज्यसभा के 14 उम्मीदवारों का किया ऐलान, छत्तीसगढ़ से राजा देवेंद्र प्रताप सिंह को बनाया प्रत्याशी
भाजपा ने राज्यसभा के 14 उम्मीदवारों का किया ऐलान, छत्तीसगढ़ से राजा देवेंद्र प्रताप सिंह को बनाया प्रत्याशी
भाजपा ने छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद रही डॉ. सरोज पांडेय की जगह इस बार राजा देवेंद्र प्रताप सिंह को पार्टी ने टिकट दिया है…
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा के 14 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। भाजपा ने एक बार फिर प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी को राज्यसभा भेजने का फैसला किया है।
इसके साथ ही विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आए आरपीएन सिंह को राज्यसभा भेजा जाएगा। बीजेपी की ओर से बिहार से 2, छत्तीसगढ़ से 1, हरियाणा से 1 उम्मीदवार की जारी की है।
वही कर्नाटक से 1, उत्तर प्रदेश से 7, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल 1-1 से उम्मीदवारों को उतारा है। बता दें कि राज्यसभा से 8 मंत्रियों समेत 68 सांसद रिटायर हो रहे हैं।
भाजपा ने छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद रही डॉ. सरोज पांडेय की जगह इस बार राजा देवेंद्र प्रताप सिंह को पार्टी ने टिकट दिया है। देखे पूरी सूची…
Cglive24 NEWS
विज्ञापन