: प्रेस कांफ्रेंस के दौरान रो पड़े भिलाई नगर कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव, कहा- मेरे व्यक्तिगत जीवन की हत्या कर रहे भाजपाई
खास खबरदुर्ग-भिलाईफीचर्ड
प्रेस कांफ्रेंस के दौरान रो पड़े भिलाई नगर कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव, कहा- मेरे व्यक्तिगत जीवन की हत्या कर रहे भाजपाई
Avatar
Amit P Soni
11/05/2023
0 55
प्रेस कांफ्रेंस के दौरान रो पड़े भिलाई नगर कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव, कहा- मेरे व्यक्तिगत जीवन की हत्या कर रहे भाजपाई
भिलाई। भाजपा के नेता मेरा सार्वजनिक जीवन ही नहीं बल्कि व्यक्तिगत जीवन की भी हत्या कर रहे हैं। एक फर्जी वीडियो जारी करके मेरी छवि को खराब करने की कोशिश की जा रही है। अगर भाजपा नेता चुनाव जीतना चाहते हैं तो वह आए चुनावी मैदान में और सीधे-सीधे चुनाव लड़े और सच्चाई से चुनाव जीते। लेकिन यह झूठे लोग हैं और शहर में झूठ फैला कर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे है। उक्त बातें भिलाई नगर के कांग्रेस प्रत्याशी व निवर्तमान देवेंद्र यादव ने कही।
श्री यादव ने रविवार को दोपहर 3:00 बजे अपने सेक्टर 5 स्थित निवास में प्रेस वार्ता ली। जहाँ मीडिया के सामने देवेंद्र यादव ने बताया कि चुनावी समय में भाजपा के नेता अब तक उनके ऊपर कई तरह के आरोप लगा रहे थे लेकिन अब वे भाजपा के नेता गंदगी फैलाने में जुटे हैं और एक फर्जी गंदी वीडियो बनाकर उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।
https://youtu.be/LdxXjycRuHY?si=uRuUmVxkU7OFlbea
श्री यादव ने बताया कि इसकी सूचना उन्हें कुछ माह पहले ही मिली थी। तभी उन्होंने इस मामले की शिकायत पुलिस प्रशासन से की थी। पुलिस ने मामले की जांच भी की है और पुलिस को यह भी पता चलना है की सबसे पहले यह वीडियो हैदराबाद से जारी हुआ था। इसके बाद यहाँ जिस नम्बर से जारी किया गया वह नम्बर भी पुलिस के पास है,लेकिन वह नंबर लगातार बंद है। भिलाई में कुछ भाजपा नेता उस फर्जी वीडियो को वायरल करके झूठे फैला रहे है, की वह देवेंद्र यादव का वीडियो है। जबकि वह वीडियो उनका है ही नहीं।
शिकायत के बाद उन्होंने फॉरेंसिक जांच भी करवाई है। जिसकी रिपोर्ट भी उन्होंने मीडिया को दी है। विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि भाजपा के नेता मेरे व्यक्ति का जीवन पर भी प्रहार कर रहे हैं। मुझे बदनाम करें की कोशिश की जा रही है लेकिन भिलाई की जनता काफी समझदार है। मेरी भी परिवार है, माँ, बच्चा, पत्नी, भतीजे भाई, हजारों बहाने मुझे राखी बांधती है। वे सब जानते है, मेरा ईश्वर जनता है सच्चाई क्या है।
Cglive24 News

विज्ञापन