BREAKING NEWS

IPS पी. सुंदरराज को मिली IG की अहम जिम्मेदारी…यहां देखें आदेश 

17 जून को गरियाबंद दौरे पर

छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट

बैल चराते किसान की एक कॉल पर प्रशासन ने घर पहुंचकर सुलझाई समस्या

मछली पकड़ने पर होगी सजा, इस तारीख तक रहेगा प्रतिबंध

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

: 32 भाजपा कार्यकर्ता गिरफ्तार, देवबलोदा महोत्सव में सांसद विजय बघेल को गेस्ट नहीं बुलाए जाने से नाराज भिलाई चरोदा निगम के भाजपा पार्षदों ने काली पट्टी लगाकार किया विरोध, जमकर नारेबाजी, मंत्री अमरजीत भगत के आने के पहले पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार

Admin Mon, Feb 20, 2023

भिलाई।देवबलौदा महोत्सव के दूसरे दिन काली पट्टी लगाकर नारेबाजी कर रहे चरोदा निगम के भाजपा पार्षदों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। खाद्य मंत्री अमरजीत भगत के पहुंचने के पहले पुलिस भाजपा पार्षदों को उठाकर ले गई। वह बाद में रिहा कर दिया। दुर्ग सांसद विजय बघेल को अतिथि के तौर पर नहीं बुलाए जाने को लेकर भाजपा पार्षद लगातार इसका विरोध कर रहे हैं। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने देवबलौदा महोत्सव को लेकर भिलाई चरोदा निगम द्वारा बुलाए गए विशेष सम्मेलन में पहले ही बता दिया था कि यदि प्रोटोकाल के तहत दुर्ग सांसद विजय बघेल को अतिथि के तौर पर नहीं बुलाया गया तो इसका विरोध किया जाएगा। निगम व शहर सरकार द्वारा बुलाए गए अतिथि को काला झंडा दिखाया जाएगा। इसके बाद भी शहर सरकार ने तय किया कि कार्यक्रम में दुर्ग सांसद विजय बघेल को नहीं बुलाया जाएगा। दो दिवसीय देवबलौदा महोत्सव का शुभारंभ शनिवार को हुआ। भाजपा के सभी पार्षद काली पट्टी लगाकर पहुंचे तथा जमकर नारेबाजी की, पर शनिवार को महोत्सव में कोई भी अतिथि नहीं पहुंचे, लिहाजा पार्षद नारेबाजी कर वापस लौट गए। रविवार को खाद्य मंत्री अमरजीत भगत का प्रोटोकाल आते ही भाजपा पार्षद सक्रिय हो गए। शाम चार बजे सभी पार्षद काली पट्टी लगाकर देवबलौदा पहुंच गए, और जमकर नारेबाजी करने लगे। भाजपा नेताओं के विरोध को देखते हुए पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया तथा कुम्हारी थाने ले आई। जहां अमरजीत भगत के जाने के बाद सभी को निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया। पूर्व महापौर चंद्रकांता मांडले, भाजपा पार्षद फिरोज फारुकी, चंद्र प्रकाश पाण्डेय, खिलावन वर्मा, राकेश बंछोर, तुलसी ध्रुव, प्रेमलता चंद्राकर, नंदिनी जांगड़े, विपिन चंद्राकर, वरुण यादव, मनीष झा सहित 32 लोगों ने अपनी गिरफ्तारी दी। यह सरासर तानाशाही है। प्रोटोकाल के तहत सांसद को बुलाया जाना चाहिए था। हमने बार बार मांग की। शहर सरकार ने अपनी हठधर्मिता नहीं छोड़ी। इसलिए हमने विरोध प्रदर्शन किया। चंद्र प्रकाश पाण्डेय, भाजपा पार्षद, चरोदा निगम

विज्ञापन

जरूरी खबरें