BREAKING NEWS

ड्राइवर और आरक्षक गंभीर रूप से घायल

11.70 लाख की ठगी, साइबर गिरोह का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

दूसरे से अफेयर के शक में हुआ था विवाद

80% झुलसा, घटना CCTV में कैद

के खिलाफ पहली एफआईआर हुई दर्ज

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

: फेडरल बैंक दक्षिण गंगोत्री सुपेला शाखा से कल 105 खाता से करीब एक करोड़ 1 लाख रुपए का लेनदेन हुआ है जिस पर सुपेला थाना में अपराध पंजीबद किया गया है

दुर्ग, 8 जनवरी 2025। फेडरल बैंक शाखा दक्षिण गंगोत्री सुपेला के 105 खातों से एक करोड़ 1 लाख व कर्नाटक बैंक की स्टेशन रोड दुर्ग शाखा के 111 बैंक खातों से 86 लाख 33 हजार रुपए के संदिग्ध लेनदेन को गृह मंत्रालय के समन्वय पोर्टल के द्वारा उजागर किया गया। https://youtu.be/NyCkjsh0CEU?si=Fx7WotD7U8lgJg-9 इस मामले में सुपेला थाना एवं मोहन नगर थाना के द्वारा अपराध पंजीबद किया गया है। साथ ही दोनों बैंक खातेदार की केवाईसी भी मांगी गई है। पुलिस अधीक्षक दुर्ग जितेंद्र शुक्ला ने सीजी न्यूज ऑनलाइन से चर्चा करते हुए कहा कि इन खातों के माध्यम से साइबर रिलेटेड क्राइम हुए हैं खाता खुलवाने में बैंक कर्मचारियों की मिली भगत से इनकार नहीं किया जा सकता है। फिलहाल मामला विवेचना में है जांच पूरी होने के बाद ही विस्तृत खुलासा हो सकेगा। यह संदिग्ध लेनदेन 1 जनवरी 2024 से लेकर 31 दिसंबर 2024 तक 1 वर्ष की अवधि में हुआ है।सीजी लाइव 24न्यूज  [caption id="attachment_9183" align="alignnone" width="181"] Oplus_16909346[/caption]   पुलिस अधीक्षक दुर्ग जितेंद्र शुक्ला ने कहा कि दुर्ग भिलाई के दो बैंक एक कर्नाटक बैंक स्टेशन रोड दुर्गा दूसरा फेडरल बैंक दक्षिण गंगोत्री सुपेला के क्रमशः 111 एवं 105 खातों से एक करोड़ 87 लाख रुपए के ट्रांजैक्शन हुए हैं। जोकि साइबर फ्रॉड की श्रेणी में आता है यह बैंक खाता खुलवाने में किसकी भूमिका है इसका मेडिएटर कौन है खातेदार को को पहले फुसलाकर लालच देकर कहते बनवाए गए हैं यह सारी जांच की जा रही है ताकि मुख्य आरोपी तक पहुंचा जा सके। दोनों ही बैंक कर्मचारियों की अहम भूमिका एसपी शुक्ला सीजी लाइव 24न्यूज    एसपी श्री शुक्ल ने कहा कि भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा संचालित समनवय पोर्टल के के माध्यम से यह खुलासा हुआ है पूरे मामले का विश्लेषण जारी है इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि इस साइबर फ्रॉड पूरे मामले में बैंक कर्मचारियों की महती भूमिका रही है। जांच जारी है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। सुपेला थाना प्रभारी राजेश मिश्रा ने बताया कि फेडरल बैंक दक्षिण गंगोत्री सुपेला शाखा से कल 105 खाता से करीब एक करोड़ 1 लाख रुपए का लेनदेन हुआ है जिस पर सुपेला थाना में अपराध पंजीबद किया गया है और बैंक से इस संदिग्ध लेनदेन के संबंध में जानकारी ली जा रही है।सीजी लाइव 24न्यूज मोहन नगर थाना प्रभारी पारस सिंह ठाकुर ने बताया कि भारत सरकार गृह मंत्रालय द्वारा संचालित समनवय पोर्टल के माध्यम से म्यूल एकांउट खाता धारको का अवलोकन पर पाया गया कि कर्नाटक बैंक शाखा स्टेशन रोड दुर्ग में कुल 111 खाता धारको के एकाउंट में देश के अलग अलग राज्यो में हुए अनेको लोगो से हुए अलग अलग सायबर फ्राड का कुल रकम करीब 86,33,247 रूपये को 111 खातों में प्राप्त किया गया है। पोर्टल द्वारा वर्ष 1 जनवरी 2024 से लेकर के 31 दिसंबर 2024 तक इन खातों में हुए लेनदेन का अभिलेख प्रस्तुत किया गया है। कर्नाटका बैंक शाखा स्टेशन , रोड दुर्ग थाना मोहन नगर विवरण अनुसार 111 बैंक खाता धारक के खिलाफ मोहन नगर पुलिस के द्वारा 317 (2) -BNS, 317(4)-BNS, 318 (4)-BNS, 61(2)(a)-BNS के तहत अपराध पंजीबद कर विवेचना में लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि फिलहाल बैंक को नोटिस देकर इन सभी 111 खातेदार धारकों को की केवाईसी मांगी गई है। जिसके तहत इन खातेदार धारकों की पैन कार्ड आधार कार्ड एवं निवास पता सहित मूल दस्तावेज मांगे गए हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें