: दुकान में चोरी-छिपे कंप्यूटर चलाता था दुकानदार, पुलिस पहुंची तो सामने आई करतूत
Admin Tue, Sep 10, 2024
दुकान में चोरी-छिपे कंप्यूटर चलाता था दुकानदार, पुलिस पहुंची तो सामने आई करतूत
साइबर क्राइम पुलिस ने लखनऊ में एक जालसाज को दबिश देकर गिरफ्तार किया जो कंप्यूटर के जरिए फर्जी दस्तावेजों से पुलिस रेलवे समेत अन्य विभागों के स्मार्ट व आईडी कार्ड जारी कर रहा था। आरोपी प्रताप पाल ने पूछताछ में बताया कि उसने कई विभागों के आईडी जारी कर पैसा ऐंठता था। पुलिस ने उसके पास से 159 स्मार्ट कार्ड आधार कार्ड कम्प्यूटर और रसीद बुक बरामद की है।
cglive24 news
HighLights
कंप्यूटर के जरिए पुलिस समेत अन्य विभागों के जारी करता था आईडी
साइबर क्राइम पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार कर पूछताछ बाद जेल भेजा
cglive24 news
कंप्यूटर के जरिए फर्जी दस्तावेजों से पुलिस, रेलवे समेत अन्य विभागों के स्मार्ट व आईडी कार्ड जारी करने वाले जालसाज को साइबर क्राइम पुलिस ने तालकटोरा, लखनऊ में दबिश देकर धर दबोचा, जिससे पूछताछ बाद पुलिस उसे फतेहपुर लाई और अब मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजने की कार्रवाई कर रही है।
साइबर क्राइम सेल इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में कांस्टेबल प्रवीन सिंह व अजय कुमार लखनऊ के मानकनगर थाने के कनौसी मुहल्ले में रहने वाले प्रताप पाल को उसकी तालकटोरा रोड स्थित प्रताप इंटरप्राइजेज दुकान से धर दबोचा।
[caption id="attachment_7792" align="alignnone" width="249"]
Oplus_0[/caption]
cglive24 news
हत्थे चढ़े दुकानदार प्रताप पाल ने पूछताछ में पुलिस के समक्ष बताया कि उसने बीते दिनों ठगी में जेल गए विकास सिंह निवासी शिवपुरी कॉलोनी, राजाजीपुरम, लखनऊ का भी पुलिस विभाग में कंप्यूटर ऑपरेटर का कार्ड बनाया था। इसी तरह बिना विभागीय परमीशन के अन्य कई विभागों के आईडी जारी कर पैसे ऐंठता था।
इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि हत्थे चढ़े प्रताप पाल के पास से पुलिस समेत रेलवे व अन्य विभागों के कूटरचित निर्मित 159 स्मार्ट कार्ड व आधार कार्ड के साथ कम्प्यूटर, एक सीपीयू, रसीद बुक बरामद की गई है। जिस पर 66 सी आईटी एक्ट के तहत धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
[caption id="attachment_7274" align="alignnone" width="300"]
Oplus_131072[/caption]
[caption id="attachment_7205" align="alignnone" width="300"]
Oplus_131072[/caption]
[caption id="attachment_6936" align="alignnone" width="284"]

विज्ञापन