हाथी के बच्चे, जो अपनी मासूमियत और हरकतों से हर किसी का दिल जीत लेते ै : नन्हे हाथी की शैतानी, भूख लगी तो ठेले से गन्ना उठाकर ले भागा, लोग बोले- छोटू ने बदमाशी कर दी
Vinod Prasad Wed, Jun 25, 2025
Viral Video: हाथियों के बच्चे अकसर अपनी मां के पीछे-पीछे चलते हैं। कभी उसके पीछे छिप जाते हैं तो कभी उसके आसपास खेलते रहते हैं। लेकिन जब उन्हें इंसानों से मिलने और खेलने का मौका मिलता है तो वे बड़ी खुशी से अपनी मस्ती का रंग बिखेरते हैं।
जानवरों की दुनिया भी इंसानों जैसी ही रंगीन होती है, खासकर जब बात उनके बच्चों की हो। जानवरों के बच्चे बेहद शरारती और मस्तीखोर होते हैं। उनमें भी वही चंचलता और नटखटपन देखने को मिलता है, जैसा कि इंसानी बच्चों में होता है। इन नटखटों की सूची में सबसे आगे रहते हैं हाथी के बच्चे, जो अपनी मासूमियत और हरकतों से हर किसी का दिल जीत लेते हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको एक नन्हे हाथी के एक क्यूट वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए विस्तार से जानते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
हाथियों के बच्चे अकसर अपनी मां के पीछे-पीछे चलते हैं। कभी उसके पीछे छिप जाते हैं तो कभी उसके आसपास खेलते रहते हैं। लेकिन जब उन्हें इंसानों से मिलने और खेलने का मौका मिलता है तो वे बड़ी खुशी से अपनी मस्ती का रंग बिखेरते हैं। ऐसा ही एक नजारा हाल ही में देखने को मिला, जब एक छोटा हाथी सड़क किनारे लगे फल के ठेले से मस्ती करता नजर आया।
छोटू हाथी ने की शरारत
वीडियो में देखा जा सकता है कि हाथियों का एक झुंड एक पक्की सड़क पर आराम से चला जा रहा होता है। तभी उसमें से एक छोटा हाथी, जिसे लोग 'छोटू' कहकर बुला रहे हैं, सीधे एक फल की ठेलागाड़ी की ओर बढ़ जाता है। उसे अपनी ओर आते देख फल विक्रेता पहले थोड़ा घबरा जाता है, लेकिन फिर जो होता है वो सीन दिल छू लेने वाला है।
महिला के हाथ से गन्ना छीन कर भागा छोटा हाथी
छोटू अपनी सूंड से फलों को उठाने की कोशिश करता है। तभी वहां खड़ी एक महिला ग्राहक मुस्कुराते हुए गन्ने का एक टुकड़ा उठाकर छोटे हाथी को देने के लिए बढ़ा देती है। छोटू भी बिना समय गंवाए गन्ना झपट लेता है और अपने मुंह में दबाकर भागता हुआ अपनी मां के पास लौट जाता है।
वीडियो पर यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
यह प्यारा सा क्षण कैमरे में कैद हो गया और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को रिटायर्ड IFS अधिकारी सुशांत नंदा (@susantananda3) ने एक्स पर साझा किया है। अब तक इसे लगभग 30 हजार बार देखा जा चुका है, और हजारों लोग इस पर अपनी भावनाएं जाहिर कर चुके हैं। एक यूजर ने लिखा, "हर छोटे हाथी को जब भी मन करे, खाना मिलना चाहिए। अगर ये नियम नहीं है, तो होना चाहिए।" वहीं किसी और ने महिला के व्यवहार की तारीफ करते हुए लिखा, "यह बहुत ही प्यारा पल था जब महिला ने खुद छोटे हाथी को खाना दिया।" एक शख्स ने हंसी में पूछा, "गन्ने के पैसे कौन देगा?"
विज्ञापन