: तहसीलदार-TI सस्पेंड: उप मुख्यमंत्री ने दिखाये तल्ख तेवर, शिकायत पर लिया बड़ा एक्शन
Admin Tue, Jul 16, 2024
सीजी लाइव 24 तहसीलदार-TI सस्पेंड: उप मुख्यमंत्री ने दिखाये तल्ख तेवर, शिकायत पर लिया बड़ा एक्शन
सीजी लाइव 24 न्यूज
बालोद 15 जुलाई 2024। बलोद दौरे पर गये प्रदेश के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने तल्ख तेवर दिखाये । शिकायत पर जहां गुरुर थाना प्रभारी को सस्पेंड कर दिया, वहीं तहसीलदार को भी निलंबित करने का आदेश दिया। दरअसल उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा बालोद में समीक्षा बैठक लेने पहुंचे थे। इस दौरान उन्हें कई शिकायत मिली, जिसके बाद उन्होंने एक्शन लिया।
उप मुख्यमंत्री ने बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए बताया कि जिले से कई शिकायत प्राप्त हुई है। लॉ एंड ऑर्डर में लापरवाही बरते जाने के कारण गुरुर थाना प्रभारी डीके कुर्रे को निलंबित किया गया है। कहा जा रहा है कि दो दिन पूर्व गुरुर में 43 अवैध निर्माणाधीन व्यवसायिक कांप्लेक्स को तोड़े जाने की कार्यवाही से क्षुब्ध होकर महिलाओं द्वारा संबंधित वार्ड की भाजपा महिला पार्षद के साथ सड़क पर मारपीट की थी। समीक्षा बैठक के दौरान ये मुद्दा भी सामने आया, जिसके बाद डिप्टी सीएम ने थाना प्रभारी की भूमिका पर नाराजगी जताते हुए, तुरंत ही गुरुर थाना प्रभारी को सस्पेंड करने का आदेश दिया।
वहीं राजस्व प्रकरणों में लापरवाही, लोगो और किसानों की समस्याओं के निराकरण नहीं किए जाने के कारण देवरी बंगला के तहसीलदार नीलकंठ देव बंधु को भी निलंबित किया गया है।
[caption id="attachment_7275" align="alignnone" width="300"]
Oplus_131072[/caption]
[caption id="attachment_7274" align="alignnone" width="300"]
Oplus_131072[/caption]
[caption id="attachment_7205" align="alignnone" width="300"]

विज्ञापन