: दुर्ग में होंगे टी-20, रणजी मैच...: पं. रविशंकर स्टेडियम को 33 साल की लीज पर ले रहा बीसीसीआई
Admin Thu, Dec 5, 2024
दुर्ग में होंगे टी-20, रणजी मैच...: पं.
सीजी लाइव 24न्यूज
रविशंकर स्टेडियम को 33 साल की लीज पर ले रहा बीसीसीआई
दुर्ग के पंडित रविशंकर स्टेडियम में आने वाले दिनों में टी-20, रणजी ट्रॉफी, कर्नल सीके नायडू, विजय हजारे, विजय मर्चेंट ट्रॉफी मैच हो सकेंगे। वजह- भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) स्टेडियम को 33 साल की लीज पर ले रहा है।
बोर्ड ने छत्तीसगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन के माध्यम से जिला प्रशासन को इस बारे में प्रस्ताव भेजा था, जो बुधवार को जिला क्रीड़ांगन समिति की बैठक में पारित हो गया। जल्द ही जिला प्रशासन और बीसीसीआई के बीच अनुबध होगा। खास बात ये है कि बोर्ड पूरे स्टेडियम को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार अपने एस्पर्ट्स से तैयार कराएगा।
वैसे स्टेडियम की दर्शक क्षमता 40 हजार है। इसे और बढ़ाया जाएगा। इसके अलावा बाहरी क्षेत्र में दूसरे खेल बास्केटबॉल, फुटबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, स्वीमिंग को प्रमोट करने की तैयारी है। विकसित होने के बाद रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के बाद ये प्रदेश का दूसरा अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम बन जाएगा।
सीजी लाइव 24न्यूज
विधायक गजेंद्र यादव हम शहर के राजेंद्र प्रसाद चौक से लेकर एसपी बंगला चौक तक के क्षेत्र को खेल गांव बनाएंगे। सरकारी दफ्तरों को दूसरी जगह शिफ्ट कराएंगे।
दुर्ग का कायाकल्प होगा - आईटी पार्क, नालंदा परिसर की भी तैयारी तेज
दुर्ग में अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम के साथ ही अगले छह महीने में आईटी पार्क का काम भी शुरू हो जाएगा। 100 से ज्यादा आईटी कंपनियां यहां स्थापित होकर कारोबार करेंगी। इसमें दुर्ग सहित छत्तीसगढ़ के हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा।
आईटी पार्क के लिए आईआईटी भिलाई महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। इसके आलावा नालंदा परिसर का निर्माण किया जा रहा है। इसमें 500 से ज्यादा छात्रों को एक साथ फ्री कोचिंग की सुविधा मिलेगी। स्टूडेंट्स यहां पीएससी, यूपीएससी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे।
दुर्ग को खेल में पहचान मिलेगी
रविशंकर स्टेडियम को 33 साल के लिए बीसीसीआई को लीज पर दिया जाएगा। बीसीसीआई द्वारा स्टेडियम को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित किया जाएगा जिससे खेल के क्षेत्र में इसे नई पहचान मिलेगी। -ऋचा प्रकाश चौधरी, कलेक्टर
विज्ञापन