: सोनिया गांधी ने पार्टी के बैंक खातों को ‘फ्रीज’ किए जाने के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा…
सोनिया गांधी ने पार्टी के बैंक खातों को ‘फ्रीज’ किए जाने के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा…
कांग्रेस पार्टी का कहना है कि इनकम टैक्स विभाग ने उस पर 210 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। कांग्रेस के बैंक अकाउंट के 285 करोड़ रुपये सीज कर दिए गए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने गुरुवार को इस पर अपनी आपत्ति दर्ज की। खरगे ने कहा कि कांग्रेस को असहाय बनाकर केंद्र सरकार फ्री और फेयर चुनाव की बात करती है। ऐसा नहीं हो सकता।
कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने पार्टी के बैंक खातों को ‘फ्रीज’ (लेनदेन पर रोक) किए जाने के मुद्दे पर गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री की ओर से कांग्रेस को आर्थिक रूप से पंगु बनाने का सुनियोजित प्रयास किया जा रहा है। सोनिया गांधी ने यह भी कहा कि लोकसभा चुनाव में समान अवसर सुनिश्चित करने के लिए कांग्रेस को उसके बैंक खातों के इस्तेमाल की अनुमति दी जानी चाहिए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आरोप लगाया कि कांग्रेस को बराबर धरातल पर चुनाव लड़ने से रोकने के लिए सत्तापक्ष की तरफ से यह ‘खतरनाक खेल’ खेला जा रहा है। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दावा किया कि देश में लोकतंत्र नहीं बचा है और कांग्रेस पार्टी के खातों को नहीं बल्कि लोकतंत्र को ‘फ्रीज’ कर दिया गया है।
भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस नेताओं द्वारा बैंक अकाउंट को फ्रिज करने के मामले में लगाए गए आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा है कि आने वाले लोकसभा चुनाव में हार की हताशा में एक बहाना ढूंढा जा रहा है। उन्होंने कांग्रेस पर दुनिया भर में भारत के लोकतंत्र को बदनाम करने का भी आरोप लगाया।भाजपा राष्ट्रीय मुख्यालय में राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा के साथ जॉइंट प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी पर तथ्यों को छुपाने और झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए कहा कि राहुल गांधी, सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की सामूहिक प्रेस कॉन्फ्रेंस को एक शब्द में कहा जाए, तो ये आने वाले लोकसभा चुनाव में हार की हताशा में एक बहाना ढूंढा गया है।उन्होंने राहुल गांधी पर देश के लोकतंत्र को शर्मसार करने का आरोप लगाते हुए कहा कि राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस का बैंक अकाउंट अगर फ्रीज हुआ है, तो देश का अकाउंट फ्रीज हो गया है, आखिर उनका मतलब क्या है ?
उन्होंने कांग्रेस नेताओं पर भारत के लोकतंत्र को शर्मसार और बदनाम करने का आरोप लगाते हुए कहा कि ये देश और इस देश का लोकतंत्र कांग्रेस पार्टी से बड़ा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी विदेश में भी जाकर भारत को बदनाम करते हैं। आज राहुल और सोनिया गांधी ने दुनियाभर में भारत के लोकतंत्र को बदनाम किया है।उन्होंने कहा कि भाजपा को भारत के लोकतंत्र, भारत की मीडिया और भारत की न्यायपालिका पर गर्व है।
प्रसाद ने कहा कि यह मामला आयकर का है, इसलिए विभाग की तरफ से ही जवाब दिया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन-13 (ए) के अनुसार राजनीतिक दलों पर इनकम टैक्स नहीं लगता, लेकिन पार्टियों को रिटर्न हर साल फाइल करना पड़ता है, जिसमें बताना पड़ता है कि 20 हजार तक के उनके कितने डोनर्स हैं और उससे अधिक के कितने हैं।उन्होंने इस पूरे मामले को विस्तार से बताते हुए कहा कि राहुल गांधी ने अदालत में अपील वाली बात नहीं बताई, अपील के रिजेक्ट वाली बात नहीं बताई और उन्होंने सफेद झूठ बोला है।प्रसाद ने बताया कि हाई कोर्ट तक ने कांग्रेस की अपील को 13 मार्च को रिजेक्ट कर दिया है और अब 1 अप्रैल को इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है, राहुल गांधी ने इस तथ्य को क्यों छुपाया।
उन्होंने राहुल गांधी से माफी मांगने की मांग भी की है।दूसरी तरफ भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने भी पलटवार करते हुए कहा कि अगर देश के किसी भी कानून के तहत कोई डिफॉल्टर होता है तो कानून के अनुसार उसके साथ डिफॉल्टर जैसा ही व्यवहार किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासनकाल में गांधी परिवार को कोई विशेषाधिकार नहीं मिलेगा।पात्रा ने इलेक्टोरल बॉन्ड पर भी कांग्रेस से सवाल पूछा कि कांग्रेस को यह बताना चाहिए कि उसके मात्र 9 प्रतिशत सांसद होने के बावजूद उनकी पार्टी को 1,400 करोड़ रुपये के बॉन्ड किसने दिए हैं।भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा के 303 सांसद हैं, जो 55 प्रतिशत हैं।
वहीं, कांग्रेस के पास 48 यानी 9 प्रतिशत सांसद हैं। उन्होंने कहा कि डीएमके के 24 और टीएमसी के 22 सांसद हैं। लेकिन, जहां भाजपा को लगभग 6 हजार करोड़ रुपये बॉन्ड के रूप में मिले हैं, वहीं, टीएमसी को लगभग 1,400 करोड़ और कांग्रेस को भी 1,400 करोड़ से अधिक रुपये बॉन्ड के रूप में मिले हैं।उन्होंने कांग्रेस से बॉन्ड देने वाले लोगों की सूची जारी करने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार से कांग्रेस ने जो कमाई जमा कर रखी है, उससे भारत का एक चुनाव तो क्या दुनिया के सभी देशों का चुनाव लड़ा जा सकता है।
RELATED POSTS
अंतरराष्ट्रीय वन दिवसः वेदांता एल्यूमिनियम अपने प्रचालन क्षेत्रों में करेगा बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण……
March 21, 2024
कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है मोदी और अमित शाह यह नेता देंगे टक्कर…..
March 21, 2024
दुनिया के सबसे सफल टी20 कप्तान के रूप में प्रसिद्ध महेंद्र सिंह धोनी……
March 21, 2024
5G इंटरनेट डाल रहा है यूजर्स की जेब पर प्रभाव, सावधान रहने की है जरूरत…….
March 21, 2024
Comments are

सोनिया गांधी ने पार्टी के बैंक खातों को ‘फ्रीज’ किए जाने के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा…….
5G इंटरनेट डाल रहा है यूजर्स की जेब पर प्रभाव, सावधान रहने की है जरूरत……
Cglive24 NEWS

विज्ञापन