BREAKING NEWS

अनिल अग्रवाल समेत 10 पर एफआईआर दर्ज

को मिला नियुक्ति पत्र

CBSE 10वीं में 98.2% लाकर जिले को किया गौरवान्वित

19 अप्रैल तक हीटवेव अलर्ट, रायपुर समेत कई जिले तपेंगे

ट्रक और माजदा की टक्कर में 2 मजदूरों की मौत, कई घायल

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

: सरोज पांडेय को BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी, प. बंगाल पंचायत चुनाव हिंसा जांच कमेटी की करेंगी अगुवाई..

नई दिल्ली: भाजपा ने छत्तीसगढ़ प्रदेश की भाजपा नेत्री व सांसद सरोज पांडेय को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी हैं। भाजपा ने उन्हें पश्चिम बंगाल के पंचायत चुनाव के दौरान हुई हिंसा की जांच के लिए बनी महिला सांसदों की कमेटी का प्रमुख बनाया है। (Saroj Pandey convenor west bengal violence inquiry committee) इस कमेटी में सरोज पांडेय को जहां संयोजक बनाया गया है तो वही चार अन्य महिला सांसदों को समिति का सदस्य नियुक्त किया हैं। इनमे रमा देवी (सांसद शिवहर), अपराजिता सारंगी (सांसद भुवनेश्वर), कविता पाटीदार (सांसद) व संध्या राय (सांसद मध्यप्रदेश) को शामिल किया गया हैं। सभी संविदा कर्मचारियों का होगा नियमितीकरण, हरेली पर मंच से किया बड़ा ऐलान, चुनावी साल में बड़ा दांव खेल गए नेता प्रतिपक्ष हिंसाग्रस्त महिलाओं से करेंगी भेंट बताया गया हैं की पश्चिम बंगाल के पंचायत चुनावों में महिलाओं पर हुए अत्याचार और व्यापक तौर पर हुई हिंसा की जांच के लिए पार्टी की महिला सांसदों की एक जांच कमेटी का गठन किया गया हैं। यह समिति पश्चिम बंगाल के हिंसा ग्रस्त इलाको का दौरा करेंगी व विशेष तौर पर हिंसा से प्रभावित महिलाओं से बात करेंगी। भाजपा ने पश्चिम बंगाल में हिंसा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने और हिंसा के दौरान राज्य में महिलाओं के खिलाफ किए गए कथित अत्याचारों पर एक रिपोर्ट सौंपने के लिए पार्टी की महिला सांसदों की पांच सदस्यीय समिति का गठन किया है। बनी थी फैक्ट फाइटिंग टीम वहीं, इससे पहले पश्चिम बंगाल में मतदान में हुई भारी हिंसा को लेकर भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने चार सदस्यीय फैक्ट फाइंडिंग टीम गठित की थी। इस टीम का नेतृत्व सांसद रविशंकर प्रसाद कर रहे हैं। (Saroj Pandey convenor west bengal violence inquiry committee) भाजपा की पांच सदस्यीय फैक्ट फाइंडिंग टीम ने पंचायत चुनावों के दौरान हिंसा से प्रभावित पीड़ितों से मिलने के लिए 14 जुलाई (शुक्रवार) को उत्तरी बंगाल के कूचबिहार का दौरा किया था। टोल टैक्स पर महिला की दबंगई! टोलकर्मी को जमीन पर पटक किया ऐसा काम, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी हरकत बता दें कि पश्चिम बंगाल में हुए पंचायत चुनाव के दौरान बड़े पैमाने पर हिंसा सामने आई थी। इस हिंसा में जहां लोगों की मौतें हुई थी वही महिलाओं के साथ भी ज्यादती की खबरे सामने आई थी। इस पूरे मसले पर देशभर में जमकर राजनीति हुई। ममता सरकार ने हिंसा के लिए उपद्रवियों को जिम्मेदार ठहराया था जबकि भाजपा ने इसे ममता सरकार की नाकामी से जोड़ा था। Cglive24 News

विज्ञापन

जरूरी खबरें