BREAKING NEWS

देश की आधी आबादी का हुआ अपमान – बृजमोहन अग्रवाल

: RCB, MI और KKR के बीच होगी भिड़ंत…. जानिए कितने में मिल रहा टिकट?

9 साल की बच्ची से 16 साल के लड़के ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर,रायपुर-दुर्ग में लू जैसे हालात

37 CMO के हुए तबादले

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

: रायपुर दक्षिण उपचुनाव...बैज ने नहीं थामा भूपेश का हाथ, VIDEO:आकाश के प्रचार वाहन पर बघेल ने महंत को हाथ पकड़कर चढ़ाया; दीपक का इनकार

रायपुर दक्षिण उपचुनाव...बैज ने नहीं थामा भूपेश का हाथ, VIDEO:आकाश के प्रचार वाहन पर बघेल ने महंत को हाथ पकड़कर चढ़ाया; दीपक का इनकार रायपुर दक्षिण उपचुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा ने गाजे-बाजे और बड़ी रैली के बाद गुरुवार को नामांकन दाखिल किया। इस दौरान एक वीडियो चर्चा में आ गया। प्रचार वाहन पर चढ़ने के लिए भूपेश बघेल ने जब हाथ बढ़ाया तो दीपक बैज ने इनकार कर दिया। इससे पहले भूपेश ने महंत को भी हाथ देकर ऊपर चढ़ाया था। हालांकि, मीडिया से बातचीत में भूपेश बघेल ने हंसते हुए कहा कि, दीपक बैज मेरे छोटे भाई हैं लेकिन मेरे अध्यक्ष भी हैं। अध्यक्ष होने के नाते उनका सम्मान करता हूं। साथ ही बीजेपी और तंज कसते हुए कहा कि, क्या बृजमोहन के साथ विष्णु की बनती है, ओपी की बनती है क्या, अरुण साव के साथ बनती है क्या? सब मिलकर बृजमोहन को दिल्ली भेज दिए हैं। इससे पहले भूपेश ने मंच से कहा था कि भाजपा ने बृजमोहन अग्रवाल को किसी के लायक नहीं समझा। बृजमोहन को आप लोगों ने मंत्री बनाया था, लेकिन उन्हें हटाकर सुनील सोनी को टिकट दे दी गई। अब बृजमोहन अग्रवाल आकाश शर्मा को बाहरी कह रहे हैं, इससे बड़ा मजाक क्या हो सकता है। चुनाव सामान्य घर के लड़के का है- आकाश शर्मा   गांधी मैदान में सभा के दौरान आकाश शर्मा बोले बीजेपी मुझे बाहरी बताती है, जबकि भाजपा के ही अजय चंद्राकर सुनील सोनी को हराने का काम कर रहे हैं। प्रदेश में पिछले 10 महीनों से अपराध बेलगाम है। रायपुर दक्षिण में बुनियादी सुविधाएं नहीं है, जबकि भाजपा इसे अपना गढ़ कहती है, यह चुनाव एक सामान्य घर के लड़के का है। आकाश शर्मा को दामाद बताने पर भूपेश का जवाब   भूपेश बघेल ने कहा कि, एक बच्चे को हमने खड़ा किया, जिसने NSUI से अपनी राजनीति की शुरुआत की। जहां जहां रमन सिंह जाते थे उसके पीछे पीछे आकाश शर्मा पहुंच जाता था। जो लोग इसे दामाद बता रहे हैं तो उनको बता दूं, आकाश शर्मा राजेश तिवारी के दामाद हैं लेकिन उससे पहले NSUI के कार्यकता हैं।   ये लड़ाई आकाश शर्मा की नहीं बल्कि युवा, बुजुर्ग और महिलाओं की है। भले बीजेपी 8 बार चुनाव जीती है लेकिन अगर इज्जत की बात आएगीतो हम 8 बार नहीं बल्कि 80 बार जीतेंगे।  

विज्ञापन

जरूरी खबरें