BREAKING NEWS

जानें शनिवार के सभी शुभ- अशुभ मुहूर्त, पढ़ें आज का पंचांग

कुंभ-मीन समेत इन 5 राशियों के लिए आज का दिन जबरदस्त...पढ़िए दैनिक राशिफल

अनिल अग्रवाल समेत 10 पर एफआईआर दर्ज

को मिला नियुक्ति पत्र

CBSE 10वीं में 98.2% लाकर जिले को किया गौरवान्वित

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

: राजधानी में लगाए जा रहे रेन वाटर हार्वेस्टिंग पिट:रायपुर में भू-जल स्तर बढ़ाने निगम का अभियान, 2 दिन में तैयार किए गए 77 पिट

राजधानी में लगाए जा रहे रेन वाटर हार्वेस्टिंग पिट:रायपुर में भू-जल स्तर बढ़ाने निगम का अभियान, 2 दिन में तैयार किए गए 77 फीट राजधानी रायपुर में भू-जल स्तर को बढ़ाने के लिए निगम प्रशासन बिल्डरों की मदद से सभी सरकारी और निजी टाउनशिप में इनोवेटिव टेक्नोलॉजी से रेन वाटर हार्वेस्टिंग पिट लगवा रहा है। आम लोगों को जागरूक करने के साथ ही शहर के बड़े बिल्डर्स, एनजीओ आगे आकर काम कर रहे हैं। क्रेडाई छत्तीसगढ़ के सहयोग से वालफोर्ट ग्रुप ने 27 रेन वाटर हार्वेस्टिंग पिट बनवाकर कॉलोनियों में लगवाया है। इसी तरह अनुपम गार्डन, एनआईटी के सामने, वसुंधरा गार्डन चंगोराभाठा, अरिहंत नगर, मेट्रो ग्रीन सड्डू परिसर में भी नई टेक्नोलॉजी से 2 दिन में कुल 77 रेन वाटर हार्वेस्टिंग पीट छोटे -छोटे सेक्टर में तैयार किए गए है। 5000 रेन वाटर हार्वेस्टिंग पिट लगाने का लक्ष्य नगर निगम ने शहरी क्षेत्र में रेन वाटर हार्वेस्टिंग की नवीन इनोवेटिव टेक्नोलॉजी के उपयोग कर 5000 रेन वाटर हार्वेस्टिंग पिट बनाने का लक्ष्य रखा है। जिसे लेकर लगातार सामाजिक संगठन के साथ NGO और बिल्डर काम कर रहे हैं। इस अभियान से बड़ी संख्या में लोग जुड़ रहे हैं। 50 लाख लीटर वर्षा जल का संरक्षण नगर निगम रायपुर ने इंदिरा स्मृति वन दलदल सिवनी के लगभग 42 एकड़ क्षेत्र में 3 रेन वाटर हार्वेस्टिंग पिट का निर्माण किया है। जिसके उसके माध्यम से अब तक लगभग 50 लाख लीटर वर्षा जल संग्रहण वहां किया जा चुका है। यह कार्य लगातार जारी है। एक साल में लगभग 2 लाख लीटर पानी संरक्षित भूजल वैज्ञानिक डॉ. के. पाणीग्रही ने बताया कि इनोवेटिव टेक्नोलॉजी छोटे सेक्टर में रेन वाटर हार्वेस्टिंग लगवाकर लगभग 2 लाख लीटर वर्षा जल संग्रहण किया जा सकता है। इसमें जमीन में एक गढ्ढा किया जाता है। उसमें पाइप लगाकर वर्षा जल को सीधे ग्राउड में छोड़ा जाता है। पाइप के अंदर कचरा ना जा सके, इसके लिए छन्नी लगाई जाती है। जिस पाइप को अंदर डाला जाता है। उसमें भी पानी फिल्टर करने के लिए अगल-अगल लेयर में चीजे रहती है। यह बहुत जल्दी तैयार हो जाता है। इसमें कम खर्च आता है।   रेन वाटर हार्वेस्टिंग रिचार्ज पिट के फायदे रेन वाटर हार्वेस्टिंग रिचार्ज पिट के बहुत फायदे हैं। इसके लगाने से बरसाती पानी आसानी से जमीन में जाता है। जिस कारण जमीन में पानी का स्तर ऊंचा होता है। • बरसाती पानी गलियों-नालियों में जाकर दूषित नहीं होता। • रेन वाटर हार्वेस्टिंग पिट से बरसाती पानी निचले स्थानों नही भरता और मच्छर, मक्खियों और अन्य बीमारियां फैलाने वाले कीड़े-मकौड़ों का कारण भी नहीं बनता।   • बरसाती पानी बहुत शुद्ध होता है, रेन वाटर हार्वेस्टिंग रिचार्ज पिट को बोरवेल के नजदीक लगाने पर जल स्तर सुधरने के साथ ही पानी भी साफ होता हो और बोरवोल के पानी का टीडीएस कम होता है। सीजी लाइव 24 न्यूज

विज्ञापन

जरूरी खबरें