BREAKING NEWS

अनिल अग्रवाल समेत 10 पर एफआईआर दर्ज

को मिला नियुक्ति पत्र

CBSE 10वीं में 98.2% लाकर जिले को किया गौरवान्वित

19 अप्रैल तक हीटवेव अलर्ट, रायपुर समेत कई जिले तपेंगे

ट्रक और माजदा की टक्कर में 2 मजदूरों की मौत, कई घायल

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

: Raipur: अस्पताल में भर्ती कैदी ने पुलिस को दिया चकमा, आधी रात टॉयलेट के बहाने वॉशरूम की खिड़की तोड़कर हुआ फरार

Raipur: अस्पताल में भर्ती कैदी ने पुलिस को दिया चकमा, आधी रात टॉयलेट के बहाने वॉशरूम की खिड़की तोड़कर हुआ फरार सीजी लाइव 24 न्यूज सारंगढ़ निवासी विचाराधीन कैदी को मई में गबन के एक मामले में गिरफ्तार करके न्‍यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया था। तीन जुलाई को उसे इलाज के लिए पंडरी जिला अस्‍पताल ले जाया गया तो चिकित्‍सकों ने सामान्‍य वार्ड में भर्ती किया था। रात में वॉशरूम जाने के बहाने फरार हो गया। सीजी लाइव 24न्यूज। रायपुर सेंट्रल जेल का विचाराधीन कैदी अस्पताल से फरार हो गया। जेल में बंद कैदी दिलीप चौहान की तबीयत खराब होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसी दौरान वह वॉशरूम का वेंटिलेटर तोड़कर भाग गया। जेल प्रहरी ने इस मामले में पंडरी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार आरोपित दिलीप चौहान दवाई कंपनी में कैशियर का काम करता था। लाखों रुपये गबन के आरोप में देवेंद्र नगर पुलिस ने उसके खिलाफ गबन का केस दर्ज कर गिरफ्तार किया था। केंद्रीय जेल रायपुर में जेल प्रहरी राजेंद्र कुमार महिलांगे ने अपनी शिकायत में बताया कि, विचाराधीन बंदी दिलीप चौहान को स्वास्थ्य खराब होने के कारण तीन जुलाई से जिला अस्पताल रायपुर में इलाज के लिए भर्ती था। जिसकी सुरक्षा में सात जुलाई की रात 10 से दो बजे तक जिला अस्पताल पंडरी में बंदी के सुरक्षा ड्यूटी में तैनात था। जेल प्रहरी ने बताया कि, विचाराधीन बंदी दिलीप चौहान वॉशरूम जाना था। वार्ड के अंदर बने वॉशरूम में उसे लेकर गया और उसकी हथकड़ी निकाल दी और वह अंदर चला गया। इसी दौरान उसने वॉशरूम का दरवाजा अंदर से बंद कर दिया और खिड़की के कांच तोड़कर रात को करीब 12 बजे फरार हो गया। विचाराधीन बंदी दिलीप चौहान सारंगढ़ का रहने वाला है। पुलिस फरार बंदी की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें