BREAKING NEWS

एक और श्रमिक ने तोड़ा दम, बढ़ती जा रही मौतों की गिनती… आखिर कहां थमेगा सिलसिला?

चलेगी समर Special Train, यात्रियों की मिलेगी राहत

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

बच्चों के साथ क्रिकेट खेलते नजर आएंगे तेंदुलकर

RTI ऑनलाइन पोर्टल में UPI भुगतान की सुविधा शुरू, लोगों को मिल रही तत्काल सेवा

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

: बेटे से पूछताछ पर बघेल ने तोड़ी चुप्पी:बोले- मैं CM था तब मेरा बेटा ED कार्यालय में बैठा था, मेरे पूरा परिवार प्रताड़ित होगा

बेटे से पूछताछ पर बघेल ने तोड़ी चुप्पी:बोले- मैं CM था तब मेरा बेटा ED कार्यालय में बैठा था, मेरे पूरा परिवार प्रताड़ित होगा cglive24 news छत्तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल ने बेटे चैतन्य से पुलिसिया पूछताछ को लेकर कहा कि, मेरे पूरे परिवार को प्रताड़ित किया जाएगा। वीडियो जारी कर भूपेश ने कैप्शन में लिखा कि मैं बहुत सारी बातें मीडिया को बताता नहीं हूं। इसलिए आप लोगों को पता नहीं चल पाता है। मैं जितना अधिक जनता से जुड़े मुद्दे उठाऊंगा, ये लोग मेरे परिवार को प्रताड़ित करेंगे, पहले भी मेरी मां को परेशान किया था। cglive24 news   cglive24 ne cglive24 news रायपुर में मीडिया से चर्चा में भूपेश बघेल ने कहा कि, जब मैं मुख्यमंत्री था, तब हम उदयपुर सम्मेलन में जा रहे थे। इसी एयरपोर्ट में हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ था। उस दिन मेरा बेटा ED कार्यालय में बैठा था। हम आज से निशाने पर नहीं हैं। अब तो डबल इंजन की सरकार बन गई है। रमन सिंह मुख्यमंत्री थे तब भी निशाने पर थे   मेरे बच्चों की शादी हुई तो ED ने सभी बैंकों के खाते खंगाले कुछ नहीं मिला। हम 5-6 साल से निशाने पर हैं। उससे पहले रमन सिंह मुख्यमंत्री थे तब भी निशाने पर थे, अभी निशाने पर है। क्योंकि जितना जनता से जुड़े मुद्दे हम उठाएंगे उतना मुझ पर और मेरे परिवार पर हमला होगा। यह तो भारतीय जनता पार्टी है। इनका तो हमेशा से काम करने का तरीका यही है। उसके लिए तैयार हैं। ऐसी छोटी-मोटी बाधाओं से हम डरने वाले नहीं है। जनता से जुड़े काम राजनीति में रहकर कर रहे हैं, इससे पहले उन्होंने मेरी मां को नोटिस भेजा था। क्या हुआ था बघेल के बेटे के साथ   भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल से गुरुवार दोपहर भिलाई थाने में करीब चार घंटे पूछताछ की गई। बंद कमरे में CSP छावनी हरीश पाटिल, थाना प्रभारी महेश ध्रुव ने सवाल पूछे। पुलिस ने चैतन्य का मोबाइल जब्त कर लिया है। चैतन्य ने कहा कि, उन्हें बयान देने के लिए पुलिस ने बुधवार रात 8 बजे नोटिस दिया था। वही दर्ज कराने के लिए आए थे। बताया जा रहा है कि चैतन्य बघेल से खूबचंद बघेल महाविद्यालय भिलाई-3 के सहायक प्रोफेसर विनोद शर्मा पर हुए जानलेवा हमले मामले में पूछताछ की गई है। घायल प्रोफेसर रायपुर AIIMS में भर्ती हैं। मोदी की गारंटी कहना बंद [caption id="attachment_7205" align="alignnone" width="300"] Oplus_131072[/caption]   हरियाणा चुनाव को लेकर बघेल ने कहा कि, 10 साल से हरियाणा में भाजपा की सरकार है। 10 साल से केंद्र में सरकार है। सबसे बड़ा आंदोलन कहीं हुआ है, तो वह हरियाणा में हुआ है। अभी भी किसान वहां डटे हुए हैं, तो धोखा किसने किया है। धोखा तो मोदी ने देश की जनता के साथ किया है। आय दोगनी करने की बात थी, 2 करोड़ रोजगार देने की बात थी। [caption id="attachment_6952" align="alignnone" width="300"] Oplus_131072[/caption]   15 लाख खाते में देने की बात थी। अब मोदी जी भाषणों में मोदी की गारंटी नहीं बोल रहे हैं। छत्तीसगढ़ में बोलते थे मोदी की गारंटी है। अब समझ आ गया कि मोदी की गारंटी पूरी तरह फेल है। उनके सांसद ही प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिख रहे हैं कि, मोदी ने गारंटी दिया था उसका क्या हुआ। हरियाणा में जबरदस्त चुनावी हवा है। प्रदेश की जनता ने ठान लिया है कि बीजेपी की 10 साल की सरकार को उखाड़ फेंकना है। क्योंकि लंबे समय से पूरे देश जानता है कि वहां किसान आंदोलन चल रहा है। अग्निवीर योजना के माध्यम से युवाओं के साथ जो छल किया गया है और तीसरा जो पहलवानों के आंदोलन हुआ यह तीन बड़े मुद्दे हैं। [caption id="attachment_6936" align="alignnone" width="284"] Oplus_131072[/caption]

विज्ञापन

जरूरी खबरें