BREAKING NEWS

अनिल अग्रवाल समेत 10 पर एफआईआर दर्ज

को मिला नियुक्ति पत्र

CBSE 10वीं में 98.2% लाकर जिले को किया गौरवान्वित

19 अप्रैल तक हीटवेव अलर्ट, रायपुर समेत कई जिले तपेंगे

ट्रक और माजदा की टक्कर में 2 मजदूरों की मौत, कई घायल

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

: NEET UG 2024: एमबीबीएस के लिए नीट यूजी परीक्षा में कितने मार्क्स चाहिए? सरकारी कॉलेज में दाखिले के लिए क्या है नियम

NEET UG 2024: एमबीबीएस के लिए नीट यूजी परीक्षा में कितने मार्क्स चाहिए? सरकारी कॉलेज में दाखिले के लिए क्या है नियम NEET UG 2024 Result: इस साल करीब 24 लाख अभ्यर्थियों ने नीट यूजी परीक्षा दी थी. अब सभी नीट यूजी रिजल्ट 2024 का इंतजार कर रहे हैं. नीट यूजी रिजल्ट के साथ ही एमबीबीएस में दाखिले के लिए कटऑफ मार्क्स की जानकारी भी दी जाएगी. जानिए नीट यूजी रिजल्ट कब आएगा और एमबीबीएस में एडमिशन के लिए कितने मार्क्स चाहिए. Cglive24 NEWS नई दिल्ली (NEET UG 2024 Result). भारतीय मेडिकल कॉलेज में एडमिशन के लिए नीट यूजी परीक्षा पास करना जरूरी है. नीट का फुल फॉर्म नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट है. ज्यादातर अभ्यर्थी मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए नीट यूजी परीक्षा देते हैं (Medical College Admission). नीट यूजी परीक्षा में कम अंक आने पर स्टूडेंट्स बीडीएस यानी डेंटल कोर्स के लिए भी आवेदन कर सकते हैं. Cglive24 NEWS नीट यूजी परीक्षा 05 मई, 2024 को हुई थी. राजस्थान के सवाई माधोपुर में स्थित एक परीक्षा केंद्र से नीट यूजी पेपर लीक होने की खबर आने के बाद से एग्जाम चर्चा में है (NEET UG Paper Leak News). नीट यूजी पेपर लीक मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है और कोर्ट ने रिजल्ट पर स्टे लगाने से मना कर दिया है. इसलिए नीट यूजी रिजल्ट 14 जून, 2024 को जारी होने की संभावना है. ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.ac.in/neet पर नीट यूजी 2024 रिजल्ट अपडेट्स देख सकते हैं. Cglive24 NEWS Medical Courses: एमबीबीएस कोर्स में एडमिशन के लिए कितने मार्क्स चाहिए? इस साल नीट यूजी परीक्षा देने वाले 24 लाख स्टूडेंट्स में से अधिकतर एमबीबीएस कोर्स के लिए आवेदन करना चाहेंगे. सरकारी मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस करने के लिए सामान्य वर्ग के स्टूडेंट्स को नीट यूजी परीक्षा में 50 प्रतिशत अंक चाहिए. वहीं, एससी/एसटी/ओबीसी वर्ग के परीक्षार्थियों को कम से कम 40 प्रतिशत अंकों पर एमबीबीएस कोर्स में एडमिशन मिलेगा. इसमें कोई भी बदलाव होने पर एनटीए की तरफ से जानकारी दी जाएगी. Cglive24 NEWS NEET UG Cutoff: नीट यूजी कटऑफ कितनी जाएगी? इस साल किसी मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए नीट यूजी 2023 कटऑफ की जानकारी होनी चाहिए. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस साल आपको मेडिकल कॉलेज में एडमिशन मिलेगा या नहीं. नीट यूजी 2024 आंसर की जारी हो जाने के बाद स्थिति ज्यादा स्पष्ट हो जाएगी. बता दें कि नीट यूजी 2024 कटऑफ के आधार पर ही किसी मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस कोर्स में एडमिशन मिल पाएगा. Cglive24 NEWS कैटेगरी नीट 2023 कटऑफ स्कोर नीट कटऑफ परसेंटाइल अनारक्षित यानी जनरल 715-117 50th परसेंटाइल एसटी दिव्यांग (ST-PH) 104-93 40th परसेंटाइल ओबीसी 116-93 40th परसेंटाइल EWS & PH/ UR 116-105 45th परसेंटाइल शेड्यूल्ड ट्राइब (ST) 116-93 40th परसेंटाइल एससी दिव्यांग (SC-PH) 104-93 40th परसेंटाइल एससी 116-93 40th परसेंटाइल ओबीसी-पीएच (OBC-PH) 104-93 40th परसेंटाइल Cglive24 NEWS NEET UG 2024: नीट पास करने पर क्या फायदा मिलेगा? नीट यूजी परीक्षा में मिनिमम मार्क्स हासिल करने पर स्टूडेंट्स को निम्न कोटा/ संस्थान में एडमिशन मिल सकता है- - अखिल भारतीय कोटा के तहत 15% सीट 2- राज्य कोटा के तहत 85% सीट 3- एम्स (AIIMS) 4- डीम्ड और केंद्रीय यूनिवर्सिटी 5- ESIC और AFMS 6- JIPMER कॉलेज 7- निजी मेडिकल कॉलेज Cglive24 NEWS

विज्ञापन

जरूरी खबरें