BREAKING NEWS

आज प्रद्युम्न चतुर्थी के बन रहे हैं गुरु पुष्य समेत चार शुभ योग, नोट करें दिन के शुभ-अशुभ

आज 18 जून को कैसा रहेगा आपका दिन, देखें अपना राशिफल

से छत्तीसगढ़ के विकास और देश की ऊर्जा सुरक्षा को मिलेगी नई शक्ति : साय

को शहर की पेयजल आपूर्ति के लिए उपयोगी बनाने की दिशा में की पहल

उसका मानव संसाधन होती है- उद्योग मंत्री देवांगन

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

: भिलाई में पेट्रोल पंप सील: नगर निगम ने की बड़ी कार्रवाई... पिछले एक दशक से पेंडिंग है प्रॉपर्टी टैक्स, गौरव पेट्रोल पम्प के खिलाफ एक्शन

भिलाई में पेट्रोल पंप सील: नगर निगम ने की बड़ी कार्रवाई... पिछले एक दशक से पेंडिंग है प्रॉपर्टी टैक्स, गौरव पेट्रोल पम्प के खिलाफ एक्शन cglive24 news भिलाई। भिलाई निगम ने जोन क्रमांक-2 वैशाली नगर स्थित ओम शांति ओम चौक के पास स्थित गौरव पेट्रोल पम्प को आयुक्त बजरंग दुबे के आदेश पर सील किया गया। दरहसल गौरव पेट्रोल पम्प विगत 2011-12 से अब तक संपत्तिकर एवं अन्य कर की राशि निगम कोष में जमा नहीं कर रहा था। उसको संपत्तिकर जमा करने के लिए बार-बार नोटिस भी जारी किया गया था। किन्तु उनके द्वारा अब तक संपत्तिकर की राशि 1636934. निगम कोष में जमा नहीं किया गया। आयुक्त बजरंग दुबे के संज्ञान में जैसे ही आया, उन्होने नगर निगम अधिनियम की धारा 175 के तहत कुर्की वारंट जारी कर पेट्रोल पम्प को सील करने का आदेश दिया। आदेश के परिपालन में जोन राजस्व अधिकारी जे.पी.तिवारी अपने दल के साथ गौरव पेट्रोल पम्प पर उपस्थित हुए। उनको देखकर सब आना कानी करने लगे, फिर वही बातें आज नहीं कल करेगें। अभी छूट दे दिजीए, यह सब एक भी नही चला। आयुक्त के आदेश का परिपालन हुआ गौरव पेट्रोल पम्प पर नगर निगम का विधिवत ताला चपड़ा लगाकर नियमानुसार सीलिंग की कार्यवाही की गई। ज्ञात हो कि जो भी बकायादार संपत्तिकर की राशि जमा नहीं कर रहे हैं उनको निगम द्वारा नोटिस जारी किया जा चुका है। सभी पर कार्यवाही की जावेगी। समय अवधि के अंतर्गत संपत्तिकर की राशि जमा करना अनिवार्य है। कार्यवाही के दौरान अरूण सिंह, दिनेश बेलचंदन, कन्हैया यादव, मंगल जांगड़े, राजेन्द्र सिंह, विष्णु सोनी, गौरकरण कुर्रे, खेमराज cglive24 news  आदि सीलिंग की कार्यवाही में उपस्थित रहे। [caption id="attachment_7205" align="alignnone" width="300"] Oplus_131072[/caption] [caption id="attachment_6936" align="alignnone" width="284"] Oplus_131072[/caption]

विज्ञापन

जरूरी खबरें