BREAKING NEWS

नई कार्यकारिणी सूची जारी

मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना 2026 हेतु आवेदन आमंत्रित

पुलिस जांच में जुटी

काे लांघकर पहली बार राशन पहुँचा हितुल

लिए अंतरिक्ष ज्ञान का चलता-फिरता विद्यालय

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

अभनपुर-रायपुर ट्रेन में बड़ी खिड़कियां, आरामदेह सीट, जीपीएस से लिंक स् : आरामदेह सीट, जीपीएस से लिंक स्क्रीन और स्पीकर

अभनपुर-रायपुर ट्रेन में बड़ी खिड़कियां, आरामदेह सीट, जीपीएस से लिंक स्क्रीन और स्पीकर

यात्रियों को नए अनुभव से परिचय कराएगी कल शुरू हो रही थ्री फेज स्पेशल गाड़ी

बिलासपुर, 29 मार्च। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल, 30 मार्च को बिलासपुर के मोहभट्टा कार्यक्रम स्थल से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अभनपुर-रायपुर मेमू स्पेशल सेवा का उद्घाटन करेंगे। यह सेवा अत्याधुनिक थ्री-फेज मेमू रेक से सुसज्जित होगी, जिससे यात्रियों को तेज, आरामदायक और सुरक्षित यात्रा का अनुभव मिलेगा।

भारतीय रेलवे यात्रा अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए लगातार नई तकनीकों को अपना रहा है। इसी दिशा में, थ्री-फेज मेमू (मेनलाइन इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट) रेक की शुरुआत की गई है

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के विभिन्न रेल खंडों में पहले से ही यह अत्याधुनिक ट्रेनें चलाई जा रही हैं, जिनकी तेज रफ्तार, ऊर्जा दक्षता और उन्नत सुविधाएं यात्रियों को नए अनुभव से परिचित करवा रही हैं।

थ्री-फेज़ मेमू की एयरोडायनामिक डिज़ाइन है। इसके ड्राइविंग मोटर कोच में एयर-कंडीशन्ड ड्राइवर केबिन और एर्गोनॉमिक ड्राइवर डेस्क उपलब्ध हैं। पारंपरिक ट्रेनों की तुलना में यह कम ऊर्जा की खपत करता है और तेजी से गति पकड़ने व रोकने की क्षमता रखता है। आधुनिक तकनीक के चलते यह ट्रेन पारंपरिक ट्रेनों की तुलना में न्यूनतम रखरखाव की जरूरत रखती है।

इसके कोच में कुशन वाली सीटें, बड़ी खिड़कियां, स्लाइडिंग दरवाजे और मोबाइल चार्जिंग सॉकेट उपलब्ध हैं। साथ ही प्रत्येक कोच में जीपीएस-आधारित पीएपीआईएस (पब्लिक एड्रेस और यात्री सूचना प्रणाली) के तहत डिस्प्ले स्क्रीन और लाउडस्पीकर लगाए गए हैं, जिससे यात्री आगामी स्टेशनों की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। हर ट्रेलर कोच में बायो-टॉयलेट्स उपलब्ध हैं, जिससे पर्यावरण की सुरक्षा को ध्यान में रखा गया है।

इसका गैलरी क्षेत्र चौड़ा है। इसकी बेहतर सीट व्यवस्था यात्रियों को अधिक सुविधा प्रदान करेगी। इस ट्रेन की ड्राइविंग मोटर कोच 226 यात्री क्षमता तथा ट्रेलर कोच 325 यात्री क्षमता वाली है। कुल मिलाकर, यह ट्रेन 30% अधिक यात्रियों को समायोजित कर सकेगी।

रेलवे की ओर से बताया गया है कि थ्री-फेज मेमू ट्रेन के आने से रायपुर-अभनपुर के बीच यात्रा और भी तेज, आरामदायक और सुरक्षित होगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें