BREAKING NEWS

नई कार्यकारिणी सूची जारी

मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना 2026 हेतु आवेदन आमंत्रित

पुलिस जांच में जुटी

काे लांघकर पहली बार राशन पहुँचा हितुल

लिए अंतरिक्ष ज्ञान का चलता-फिरता विद्यालय

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

: तिरंगे का अपमान! झंडा बिछाकर जूते-चप्पल पहन बैठे, खेलने लगे ताश… टीचर भी इनमें शामिल

तिरंगे का अपमान! झंडा बिछाकर जूते-चप्पल पहन बैठे, खेलने लगे ताश… टीचर भी इनमें शामिल उत्तर प्रदेश की मथुरा पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ राष्ट्रध्वज का अपमान करने पर मुकदमा दर्ज किया है. आरोपियों में एक सहायक अध्यापक भी शामिल है. आरोपियों का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है पुलिस ने राष्ट्रध्वज का अपमान करने वाले आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूरे देश में राष्ट्रध्वज शान से फहराया गया. लोगों ने बड़े फख्र के साथ तिरंगा झंडे को सलामी भी दी. ऐसे में उत्तर प्रदेश के मथुरा में वायरल हुए एक वीडियो ने सभी को शर्मसार कर दिया. वीडियो में राष्ट्रध्वज का अपमान किया गया है. पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. तिरंगे का अपमान करने वालों में एक सरकारी स्कूल का टीचर भी शामिल है. वायरल वीडियो इसी साल के 26 जनवरी, गणतंत्र दिवस का बताया जा रहा है. वीडियो में चार लोग तिरंगा झंडा बिछाकर उस पर ताश खेलते नजर आ रहे हैं. वह सभी जूते चप्पल पहनें राष्ट्रध्वज पर बैठे हुए हैं. किसी शख्स ने उनका वीडियो बना लिया और स्वतंत्रता दिवस पर वायरल कर दिया. पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. राष्ट्रध्वज बिछाया और खेलने लगे ताश वायरल वीडियो मथुरा जिले के लक्ष्मी नगर थाना क्षेत्र के जमुना पार का बताया जा रहा है. जिसने भी वीडियो को देखा वह आक्रोशित हो गया. जिले के समाजसेवियों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में चार लोग राष्ट्रीय ध्वज को जमीन पर बिछा कर उस पर ताश के पत्ते खेल रहे हैं. झंडे पर बैठे हुए लोग जूता चप्पल पहने हुए हैं. [caption id="attachment_7205" align="alignnone" width="300"] Oplus_131072[/caption] अपमान करने में सरकारी टीचर भी शामिल जानकारी के अनुसार राष्ट्रध्वज बिछाकर ताश खेलने वालों में से एक सहायक अध्यापक बेसिक शिक्षा विभाग है, जोकि लक्ष्मी नगर कन्या पाठशाला पर ही तैनात है. एक अन्य शख्स वहीं के बिजली विभाग के एसडीओ का वाहन चालक है. बाकी दोनों लोग स्थानीय निवासी हैं. थाना जमुनापार पुलिस ने इन चारों लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है. वही जब इस वीडियो के बारे में अधिक जानकारी की गई तो यह वीडियो गणतंत्र दिवस के दिन का बताया जा रहा है.

विज्ञापन

जरूरी खबरें