भिलाई : गोकुल नगर में स्थापित होगा बायो गैस प्लांट, गोबर से बनेगा घरेल : आयुक्त के साथ स्थल का निरीक्षण किया। दर अर गोकुल नगर निरीक्षण
Vinod Prasad Thu, Jun 26, 2025
भिलाई। नगर निगम भिलाई के गोकुल नगर क्षेत्र में बायो गैस प्लांट बनाया जाएगा।
मंगलवार को आयुक्त राजीव पाण्डेय ने इसके लिए जोन आयुक्त के साथ स्थल का निरीक्षण किया। दर अर गोकुल नगर निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने देखा कि जगह जगह गोबर पड़ा और इसका सही इस्तेमाल नहीं हो रहा है। गोबर से बायो गैस बनाया जाए तो इसका घरेलू गैस के तौर भी इस्तेमाल होगा।

गोकुल नगर क्षेत्र में अव्यवस्थित बिखरे गोबर के सही उपयोग के लिए बायो गैस प्लांट की स्थापना किये जाने के संबंध में आयुक्त पाण्डेय, समाज सेवी गौ सेवक शिशिर तमोटिया एवं जोन आयुक्त ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। शिशिर तमोटिया ने बताया कि मैं यह प्लांट स्वयं के व्यय से स्थापित कर संचालित करने के लिए इच्छुक हूं। इसको लगाने से शहर वासियों को बहुत सारे फायदे होगें, यह बायो गैस "पाईप नेच्युरल गैस' (पीएनजी) है, यह घरेलू एलपीजी ईंधन से हल्की होती है, जिसका हीट वैल्यू 6000 किलो कैलोरी केजी होती है।

इसके उपयोग से किसी प्रकार की दुर्घटना होने की संभावना नहीं होती है और स्वास्थ्य के अनुकुल है। जबकि एलपीजी गैस वजन में अधिक होती है, जिसका हीट वैल्यू 13000 किलो कैलोरी/केजी होती है। इसके उपयोग से दुर्घटना होने की संभावना अधिक रहती है और स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।

सीवरेज लाइन देखने भी पहुंचे आयुक्त
जोन 02 वैशाली नगर वार्ड क्रं. 24 हाउसिंग बोर्ड 32 एकड़ रहवासी क्षेत्र में सिवरेज लाईन का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। जिसका निरीक्षण करने आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय पहुंचे। जिससे बरसात एवं घरो से निकलने वाले पानी का निकासी आसानी से हो सके। आयुक्त ने निर्माण कार्य समय सीमा एवं कार्य की गुणवत्ता बरकरार रखने के लिए उपस्थित उपअभियंता एवं निर्माणकर्ता एजेंसी को निर्देशित किये। निगम क्षेत्रांतर्गत संचालित आटो टिप्पर से डोर-टू-डोर घरो, बाजारों, दुकानों से कचरा कलेक्शन का कार्य प्रतिदिन किया जा रहा है। सफाई व्यवस्था में सुधार लाने सभी आटो टिप्पर में बोरी के जगह अलग से एक ब्लाक बनाने स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किये।

cglive24 news
विज्ञापन