BREAKING NEWS

पुराने बस स्टैंड में लगी भीषण आग, दुकानों में मची अफरा-तफरी

के दिन लगाया मौत को गले, गांव में शोक

साला और भाभी गिरफ्तार

व्हाट्सऐप ला रहा ये नया फीचर, स्टेटस शेयर करने का बदल जाएगा तरीका

कॉरिडोर से बस्तर को मिलेगा वैश्विक कनेक्शन, 4 घंटे में पूरा होगा समंदर तक का सफर

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

: Chhattisgarh के इस जिले में हाइवे से सटे घर-दुकानों के टूटेंगे हिस्से , जानिए ये है प्लानिंग

छत्तीसगढ़ के बैकुंठपुर जिले में सड़क चौड़ीकरण का काम किया जाना है. इसके लिए हाइवे के किनारे मकानों और दुकानों का हिस्सा टूटेगा. सीजी लाइव 24न्यूज छत्तीसगढ़ के बैकुंठपुर - कोरिया जिले में शहर से गुजरी एनएच 43 का चौड़ीकरण किया जाना है. शहरवासियों की मांग पर राजस्व विभाग ने एक बार फिर सर्वे का काम शुरू किया है। प्रशासन सड़क चौड़ीकरण के लिए मुख्य मार्ग पर नाप-जोख कर रही है। चौड़ीकरण में 100 से ज्यादा दुकानों के सामने के हिस्से टूटेंगे. एसडीएम, नगर पालिका व राजस्व विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में सर्वे किया जा रहा है. सीजी लाइव 24न्यूज शहर की मुख्य सड़क के चौड़ीकरण के लिए प्रशासन ने एनएच की तर्ज पर सड़क की चौड़ाई 60 से 80 फीट तक करने का निर्णय लिया है. अभी सड़क 30 से 40 फीट की है. चौड़ाई बढ़ाने के साथ फुटपाथ, सड़क के दोनों ओर नाली और डिवाइडर बनाया जाना है. पड़ोसी जिले सूरजपुर की तरह सेंट्रल लाइटिंग होगी. जिला मुख्यालय में सड़क चौड़ीकरण के लिए राजस्व अमले के नाप-जोख को शुरू होता देख शहरवासियों को उम्मीद है कि इस बार शायद चौड़ीकरण शुरू हो जाएगा. शहर में चौड़ीकरण नहीं होने से आए दिन हाइवे पर जाम से लोगों को परेशानी होती है. सीजी लाइव 24न्यूज चौड़ीकरण के लिए युवाओं ने भी लगातार अभियान चलाकर मांग की है. इसके लिए इस बार शहरवासियों का समर्थन भी है. हालांकि चौड़ीकरण को लेकर कुछ व्यापारियों का एक बार फिर विरोध शुरू हो गया है. विरोध के कारण ही 7 साल में पांचवीं बार सर्वे किया जहां रहा है, लेकिन प्रक्रिया सर्वे से आगे नहीं बढ़ पाती है. जबकि शहरवासियों का यह मानना है कि चौड़ीकरण से ट्रैफिक जाम की समस्या दूर होगी. कलेक्टर चंदन त्रिपाठी ने चौड़ीकरण का जायजा लेते हुए जरूरी निर्देश दिए दोनों ओर घर व दुकान का अतिक्रमण शहर के अलग-अलग हिस्से में प्रशासन की संयुक्त टीम ने एक बार फिर नाप-जोख और सर्वे की कार्रवाई शुरू की. इसमें सामने आया है कि 4 से 7 फीट तक कहीं-कहीं एनएच की जमीन पर अतिक्रमण है. सड़क के सेंटर से मार्किंग कार्य पहले ही हो चुका है. दोनों ओर घर और दुकान अतिक्रमण की सीमा में आ रहे हैं. राजस्व कर्मचारी दोनों ओर सेंटर से 30-30 फीट नापजोख कर मार्किंग कर रहे हैं. लोगों ने मुआवजे के साथ चौड़ीकरण की मांग की है, जिससे शहरवासियों को नुकसान न हो. सीजी लाइव 24न्यूज  

विज्ञापन

जरूरी खबरें