BREAKING NEWS

अनिल अग्रवाल समेत 10 पर एफआईआर दर्ज

को मिला नियुक्ति पत्र

CBSE 10वीं में 98.2% लाकर जिले को किया गौरवान्वित

19 अप्रैल तक हीटवेव अलर्ट, रायपुर समेत कई जिले तपेंगे

ट्रक और माजदा की टक्कर में 2 मजदूरों की मौत, कई घायल

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

: हेमंत सोरेन जेल से बाहर आए, झारखंड हाई कोर्ट ने ज़मानत देते हुए क्या कहा

हेमंत सोरेन जेल से बाहर आए, झारखंड हाई कोर्ट ने ज़मानत देते हुए क्या कहा Cglive24 news झारखंड हाई कोर्ट ने शुक्रवार को कथित ज़मीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ज़मानत दे दी है. हेमंत सोरेन ने जेल से निकल कर कहा कि एक मनगढंत कहानी बना कर जेल में पांच महीने तक रखा गया. देश के अलग-अलग हिस्सों में जो लोग भी इस सरकार के ख़िलाफ़ आवाज़ उठा रहे हैं, उन्हें जेल में बंद किया जा रहा है सोरेन ने जेल से निकलते ही जेएमएम के कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा, "जो किया जा रहा है, वो भी पूरे देश में किसी से छिपा नहीं है. एक मनगढंत कहानी बना कर मुझे पांच महीने तक जेल में रखा गया. इसी प्रकार देश के अलग-अलग हिस्सों में कहीं पत्रकार बंद हैं, कहीं सरकार के विरुद्ध आवाज़ उठाने वाले लोग बंद हैं, आवाज़ को कुचला जा रहा है, दिल्ली के मुख्यमंत्री जेल में बंद हैं. कई मंत्रियों को जेल में डाला जा रहा है." .न्याय की प्रक्रिया इतनी लंबी हो रही है कि दिन-महीने नहीं सालों लग रहे हैं. जो लोग शिद्दत के साथ देश समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं उनके काम में बाधा डाली जा रही है." उन्होंने कहा, "आज मैं फिर अपने राज्य की जनता के बीच हूं. जो संकल्प हमने लिया है उसे हम मकाम तक ले जाने का काम करेंगे. आज मुझे लगता है कि ये पूरे देश के लिए एक संदेश है, किस तरह से हमारे ख़िलाफ़ षड्यंत्र रचा गया. कोर्ट का आदेश आपको देखने को मिलेगा. किन बातों को उजागर किया गया है, वो भी देखने को मिलेगा. जो भी न्यायालय का आदेश है, उसका आप अच्छे से आकलन करें." [caption id="attachment_7275" align="alignnone" width="300"] Oplus_131072[/caption] [caption id="attachment_7274" align="alignnone" width="300"] Oplus_131072[/caption] [caption id="attachment_7205" align="alignnone" width="300"] Oplus_131072[/caption]

विज्ञापन

जरूरी खबरें