BREAKING NEWS

का परिणाम कांग्रेस व विपक्षी दलों को भुगतना पड़ेगा - साय

मोदोल लाइब्रेरी चारामा का शुभारंभ

की करेंगे समीक्षा, राजधानी में दो दिनों तक लेंगे मैराथन बैठक

तब राज्य होता है मजबूत - मंत्री राजवाड़े

को मिलेगी मजबूती, जशपुर सहित कई क्षेत्रों को बड़ी सौगात

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

: हेडमास्टर ने बच्चों को बाइक से नारियल लेने भेजाः दुर्ग में हादसे में 7वीं के एक छात्र की मौत, दूसरा गंभीर, DEO ने किया निलंबित

हेडमास्टर ने बच्चों को बाइक से नारियल लेने भेजाः दुर्ग में हादसे में 7वीं के एक छात्र की मौत, दूसरा गंभीर, DEO ने किया निलंबित वोमेश कुमार की सड़क हादसे में मौत हो गई छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में प्रधान पाठक ने शिक्षक दिवस से दिन 7वीं कक्षा के दो छात्रों को बाइक देकर नारियल खरीदने भेजा। सड़क हादसे में एक छात्र की मौत हो गई, जबकि दूसरा जिंदगी और मौत से जूझ रह है। अब DEO (अरविंद कुमार मिश्रा) ने प्रधान पाठक संतोष कुमार महिलांगे को सस्पेंड कर दिया है। भूपेश तिवारी की हालत गंभीर है। मामला शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कौही काहै। प्रधान पाठक संतोष कुमार महिलांगे ने 5 सितंबर को कक्षा 7वीं में पढ़ने वाले छात्र वोमेश कुमार पिता महेश कुमार और भूपेश तिवारी पिता राजकुमार तिवारी को स्कूल टाइम में नारियल लेने बाजार भेजा था। प्रधान पाठक ने दोनों बच्चों को अपनी बाइक की चाबी दी थी। सड़क हादसे का शिकार हुए बच्चे गुरुवार सुबह करीब 11.40 बजे जब वोमेश और भूपेश बाइक से नारियल लेने जा रहे थे, तो मंदिर के पास ही उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें बाइक चला रहे वोमेश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि भूपेश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। स्कूल में मनाया जा रहा था शिक्षक दिवस [caption id="attachment_7792" align="alignnone" width="249"] Oplus_0[/caption] गुरुवार 5 सितंबर को स्कूल में शिक्षक दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में श्रीफल देने के लिए ही हेडमास्टर ने छात्रों को अपनी बाइक से बाजार भेज दिया। छात्र बाइक को काफी तेज रफ्तार में चला रहे थे। मंदिर के पास उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वो गिर गए। इसके कारण दोनों छात्रों को गंभीर चोटें आई, जिसमें एक की मौत हो गई। स्टाफ की मौजूदगी के बाद भी नाबालिग को बाइक से भेजा इस घटना में प्रधान पाठक की बड़ी लापरवाही सामने आई। जिस दिन यह दुर्घटना हुई उस समय स्कूल में प्रधान पाठक के अलावा चार शिक्षक और एक अंशकालिक स्वीपर मौजूद था। इसके बाद भी उन्होंने उन्हें ना भेजकर नाबालिग बच्चों को अपनी बाइक से बाजार भेज दिया। यदि वो ऐसा नहीं करते हादसा नहीं होता। दुर्ग संभागीय संयुक्त संचालक ने जारी किया आदेश संभागीय संयुक्त संचालक ने जारी किया आदेश इस पूरे मामले में जिला शिक्षा अगधिकारी की अनुशंसा पर संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा विभाग आरएस ठाकुर ने प्रधान पाठक संतोष कुमार महिलांगे को सस्पेंड कर दिया है। सस्पेशन के दौरान उन्हें बीईओ ऑफिस गुंडरदेही बालोद में अटैच किया गया है। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में प्रधान पाठक ने छात्राओं को पानी की जगह पेशाब पीने कह दिया। बच्चियों ने उनसे पूछा कि, सर हम पानी पीने सड़क के उस पार जाएं क्या, तो टीचर ने पहले कहा कि नाली का पानी पीने जाओ। जब छात्रा ने मना किया, तो कह दिया पेशाब पी लो। पढ़िए पूरी खबर... स्टूडेंट्स बोले-टीचर मांगने पर दी जेल भेजने की धमकी: छत्तीसगढ़ में रोते हुए छात्राएं बोलीं-DEO सर ऐप्लीकेशन देखकर भड़के, चैंबर से निकाला बाहर टीचर की बदसलूकी के कई मामले सामने भी आए जांजगीर-चांपा में स्टूडेंट बोले-टीचर गुटखा खाते हैं-बदबू आती है; बलमरापुर में शिक्षक की पिटाई से छात्र के कान का पर्दा फटा [caption id="attachment_6936" align="alignnone" width="284"] Oplus_131072[/caption]

विज्ञापन

जरूरी खबरें