BREAKING NEWS

जानें शनिवार के सभी शुभ- अशुभ मुहूर्त, पढ़ें आज का पंचांग

कुंभ-मीन समेत इन 5 राशियों के लिए आज का दिन जबरदस्त...पढ़िए दैनिक राशिफल

अनिल अग्रवाल समेत 10 पर एफआईआर दर्ज

को मिला नियुक्ति पत्र

CBSE 10वीं में 98.2% लाकर जिले को किया गौरवान्वित

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

: पहली बार किसी राजनेता का ऐसा ऐतिहासिक स्वागत, बुलडोजर से बृजमोहन के ऊपर गुलाब फूल की बारिश

पहली बार किसी राजनेता का ऐसा ऐतिहासिक स्वागत, बुलडोजर से बृजमोहन के ऊपर गुलाब फूल की बारिश शेख हसन खान, गरियाबंद सोशल मीडिया में जमकर हो रही वीडियो वायरल गरियाबंद नगर पालिका अध्यक्ष गफ्फू मेमान के नेतृत्व में सांसद बृजमोहन अग्रवाल का जोरदार स्वागत, मिठाई और बूंदी से तौला गया गरियाबंद । शायद पुरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में पहली बार किसी राजनेता का ऐसा ऐतिहासिक स्वागत गरियाबंद जिला मुख्यालय में किया गया जिसका वीडियो सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार वायरल हो रहा है और पूरे प्रदेश में ऐतिहासिक स्वागत के साथ सांसद बृजमोहन की लोकप्रियता की चर्चाएं हो रही है। पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं सांसद बृजमोहन अग्रवाल आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय में ध्वजारोहण करने पहुंचे हुए थे। ध्वजारोहण के बाद पूर्व मंत्री और रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल का जोरदार स्वागत हुआ। नगर पालिका अध्यक्ष गफ्फू मेमन के नेतृत्व में बृजमोहन अग्रवाल पर बुलडोजर से गुलाब की पंखुड़ियां बारिश किया गया कई क्विंटल फूल बरसाए गए हैं। एक दर्जन से ज्यादा बुलडोजर के माध्यम से सांसद बृजमोहन के ऊपर फूलों की लगातार बारिश होती रही लाल कारपेट स्वागत में बिछाए गए थे। बृजमोहन अग्रवाल के इस ऐतिहासिक स्वागत को लोगों ने अपने मोबाइल कमरे में कैद किया और लगातार सोशल मीडिया में तस्वीर और विडियो वायरल हो रही है। सांसद बृजमोहन अग्रवाल के लोकप्रियता की पूरे प्रदेश में चर्चा हो रही है। पलिका अध्यक्ष गफ्फू मेमन ने सांसद अग्रवाल को मिठाई और बूंदियों से तौलवाया। इस दौरान उमड़ी भीड़ देखने लायक थी। तिरंगा चौक पहुंचते ही पालिका अध्यक्ष के घर तक लगभग 200 मीटर मेमन के नेतृत्व में समर्थको ने ऐतिहासिक स्वागत किया। [caption id="attachment_7205" align="alignnone" width="300"] Oplus_131072[/caption] बृजमोहन अग्रवाल के स्वागत में लगे थे दर्जन भर बुलडोजर जिला मुख्यालय गरियाबंद में पहली बार स्वागत का ऐसा नजारा देखने को मिला सड़क के दोनों छोर कुछ-कुछ दूरियों में 12 बुलडोजर लगाए गए थे बुलडोजर के माध्यम से लगातार फूल बरसाए जा रहे थे आगे पारंपरिक नर्तकों का 5 दल चल रहा था। पालिका अध्यक्ष के घर पहुंचते ही प्रांगण में सांसद बृजमोहन को उनके वजन के बराबर बूंदियों से तौला गया। स्वागत का यह नजारा देख कर हर कोई अचंभित हो रहा था। cglive24 news

विज्ञापन

जरूरी खबरें