BREAKING NEWS

छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष, सीएम साय ने दी बधाई, देखें आदेश

वन विभाग में तबादले, कई IFS अधिकारी इधर से उधर, देखें लिस्ट

मंत्रिमंडल फेरबदल और संगठनात्मक बदलावों की अटकलें तेज

अगले 3 दिन बारिश-गरज चमक का अलर्ट; कई जिलों में वज्रपात की चेतावनी

रेल यात्रियों की फिर बढ़ेगी मुश्किलें, छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली ये ट्रेनें हुई रद्द, देखें लिस्ट..!!

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

संसद के बजट सत्र का मंगलवार को पांचवां दिन है। लोकसभा में आज भी हंगामे : बजट सत्र का पांचवां दिन: आज NDA की बैठक, कल राहुल के बयान पर लोकसभा में हंगामा

Vinod Prasad Tue, Feb 3, 2026

दिल्ली। संसद के बजट सत्र का मंगलवार को पांचवां दिन है। लोकसभा में आज भी हंगामे के आसार हैं। सोमवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान विपक्ष के नेता राहुल गांधी के भाषण के बीच जोरदार हंगामा हुआ था।

राहुल गांधी ने पूर्व आर्मी चीफ जनरल एम.एम. नरवणे की अनपब्लिश्ड बुक का हवाला देते हुए दावा किया कि 31 अगस्त 2020 को 4 चीनी टैंक लद्दाख बॉर्डर के पास पहुंच गए थे। राहुल के इस बयान पर पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और फिर गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें टोका। इसके बाद स्पीकर ओम बिरला ने नियमों का हवाला देते हुए राहुल को रोक दिया। बताया गया कि राहुल को राजनाथ सिंह ने 11 बार और अमित शाह ने 7 बार टोका। इसके अलावा किरेन रिजिजू और अनुराग ठाकुर ने भी बीच-बीच में हस्तक्षेप किया।

आज संसद भवन परिसर में NDA सांसदों की बैठक होगी। लोकसभा और राज्यसभा के सांसद इसमें शामिल होंगे। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सांसदों को संबोधित कर सकते हैं।

बजट सत्र 65 दिनों में 30 बैठकों तक चलेगा और 2 अप्रैल को समाप्त होगा। पहले चरण की कार्यवाही 13 फरवरी तक चलेगी, जबकि दूसरा चरण 9 मार्च से शुरू होगा। इस दौरान लोकसभा में कई लंबित विधेयकों पर चर्चा की संभावना है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें