BREAKING NEWS

रामकथा कार्यक्रम में होंगे शामिल

, शीघ्र जारी होगी नई सूची

ऑनलाइन सट्टा गिरोह के 6 मुख्य संचालक व सहयोगी गिरफ्तार

, महिला आरक्षण मुद्दे पर सत्ता-विपक्ष आमने-सामने

मासूम बच्ची के साथ शर्मनाक हरकत, आरोपी गिरफ्तार

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

रायपुर : जिले के मैनपाट में कल यानि 7 जुलाई से 09 जुलाई 2025 तक मुख्यम : CM विष्णुदेव साय कल मैनपाट दौरे पर

रायपुर : जिले के मैनपाट में कल यानि 7 जुलाई से 09 जुलाई 2025 तक मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन की पूरी तैयारियां जारी है। इस दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने और कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए मजिस्ट्रीयल ड्यूटी लगाई गई है। कलेक्टर विलास भोसकर द्वारा जारी आदेश के अनुसार अपर कलेक्टर सुनील कुमार नायक को नोडल अधिकारी और सीतापुर एसडीएम नीरज कुमार कौशिक को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। दोनों अधिकारी कार्यक्रम के संचालन और समन्वय की जिम्मेदारी निभाएंगे।नियुक्त अधिकारी को सौंपी गई जिम्मेदारी जिला प्रशासन ने मजिस्ट्रियल ड्यूटी निर्धारित की है कि तहसीलदार सीतापुर गोविन्द्र सिन्हा, तहसीलदार मैनपाट ममता रात्रे और तहसीलदार बतौली श्रीमती तारा कुमारी सिदार को तिब्बती बौद्ध मठ (गोम्पा प्रार्थना कक्ष मोनेस्टरी), रोपाखार मैनपाट का दायित्व सौंपा गया है। अम्बिकापुर एसडीएम फागेश सिन्हा, तहसीलदार लूण्ड्रा चित्ररेखा चन्द्रवंशी और नायब तहसीलदार सीतापुर तुषार मानिक को शैला रिसार्ट मैनपाट की जिम्मेदारी दी गई है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे सौंपे गए क्षेत्रों में शांति व्यवस्था बनाए रखें, कार्यक्रम के दौरान समन्वय सुनिश्चित करें और आवश्यकतानुसार तत्काल कार्रवाई करें। मुख्यमंत्री का यह दौरा मैनपाट क्षेत्र में विकास कार्यों की समीक्षा और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति जानने के लिए महत्वपूर्ण है। जिला प्रशासन कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने में जुटा हुआ है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें