BREAKING NEWS

जानें शनिवार के सभी शुभ- अशुभ मुहूर्त, पढ़ें आज का पंचांग

कुंभ-मीन समेत इन 5 राशियों के लिए आज का दिन जबरदस्त...पढ़िए दैनिक राशिफल

अनिल अग्रवाल समेत 10 पर एफआईआर दर्ज

को मिला नियुक्ति पत्र

CBSE 10वीं में 98.2% लाकर जिले को किया गौरवान्वित

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

: झरने से निकली छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम के भतीजे की लाश, 16 घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन

झरने से निकली छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम के भतीजे की लाश, 16 घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव के भतीजे की झरने म डूबने से मौत हो गई है। 16 घंटे की कडी मशक्कत के बाद तुषार के शव को पानी से निकाला जा सका। दोस्तों संग पिकनिक मनाने के दौरान यह हादसा हुआ था। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव के भतीजे की मौत कबीरधाम जिले के रानी दहरा झरने में डूबने से हो गई है। लड़के का नाम तुषार साव है, जिसकी उम्र 18 साल बताई जा रही है। घटना के दौरान तुषार अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मना रहा था। पिकनिक के दौरान नहाते समय तुषार का पैर फिसला और वह गहरे पानी में चला गया। झरना राज्य का अगला लेख टूरिस्ट प्वाइंट है। हादसे के बाद से राज्य की सुरक्षा व्यवस्थ को लेकर कई सवाल उठने लगे हैं। फिलहाल पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आगे की कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। कबीरधाम के अतिरिक्त एसपी विकास कुमार ने बताया कि झरने के अंदर की चट्टानों में फसने से तुषार की मौत हो गई है। वहां मौजदू लोगों ने बताया कि झरने में नहाने के दौरान यह अगला हादसा हुआ। नहाते समय तुषार का पैर फिसल गया और लेख करीब 50 फीट गहरे पानी में चला गया। अधिक गहराई होने के कारण गोताखोरों को उसके शव को निकालने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। रविवार को गोताखोरों की एक टीम को झरने के पानी में भेजा गया था ताकि उसके शव को निकाला जा सके। अधिकारी ने बताया कि पानी अधिक होने के कारण सर्च अभियान में समस्या हो रही थी। मगर 16 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद तुषार के शरीर को रविवार की देर रात निकाल लिया गया। शव घर पहुंचते ही परजनों के बीच चीख-पुकार मच गई। घरवालों का रो-रो कर बुरा हाल है। आपको बता दें कि तुषार साव बेमेतरा जिले के नवापार का निवासी था। उसकी मौत से झरने के आस-पास की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं, क्योंकि झरना राज्य में टूरिस्ट स्थल के तौर पर पहचाना जाता है। अधिकारी ने बताया कि बोडला पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कर ली गई है और जांच भी शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें