: इंडियन इंस्ट्रीट्यूट ऑफ वेल्डिंग Bhilai ब्रांच के चेयरमैन बने BSP CGM आरके बिसारे
Admin Thu, Jul 11, 2024
इंडियन इंस्ट्रीट्यूट ऑफ वेल्डिंग Bhilai ब्रांच के चेयरमैन बने BSP CGM आरके बिसारे
आईआईडब्ल्यू भिलाई शाखा की आम सभा भिलाई क्लब के सभागार में हुई।
सीजी लाइव 24 न्यूज, भिलाई। आईआईडब्ल्यू इंडिया की भिलाई शाखा की वार्षिक आमसभा में नई कार्यकारिणी गठित कर दी गई है। भिलाई स्टील प्लांट के प्लेट मिल के सीजीएम आरके बिसारे को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें चेयरमैन बनाया गया है। इंडियन इंस्ट्रीट्यूट ऑफ वेल्डिंग Bhilai ब्रांच के चेयरमैन बनने पर BSP CGM आरके बिसारे को बधाई देने वालों का सिलसिला शुरू हो गया है।
आईआईडब्ल्यू भिलाई शाखा की आम सभा भिलाई क्लब के सभागार में हुई। जहां, बीएसपी प्लेट मिल के मुख्य महाप्रबंधक आरके बिसारे अध्यक्ष मनोनित किए गए। मानद सचिव सुनिल कुमार बंसल-महाप्रबंधक (प्रोजेक्ट), कोषाध्यक्ष वेद प्रकाश तिवारी-सहायक महाप्रबंधक, संयुक्त सचिव एससी टुटेजा, वीरेंद्र कुमार ओगले और सदस्य के रूप में पीके सिंह, इलियास अहमद, राजेश अग्रवाल को चुना गया।
संस्था के सदस्यों के के साथ पूर्व अध्यक्ष अरविंद कुमार, मानद सचिव एमआरके शरीफ, मानद कोषाध्यक्ष वेद प्रकाश तिवारी, नॉर्थ जोन आईआईडब्ल्यू के वाइस प्रेसिडेंट बीके डे आदि उपस्थित थे।
[caption id="attachment_7274" align="alignnone" width="300"]
Oplus_131072[/caption]
इस सभा में गत वर्ष में संस्था के आय एवं व्यय का विवरण उपस्थित सदस्यों के अवलोकनार्थ कोषाध्यक्ष वेद प्रकाश तिवारी द्वारा रखा गया, जिसे सर्वसम्मति से ध्वनिमत के साथ अनुमोदित किया गया। प्रारंभ में मानद सचिव शरीफ द्वारा विगत वर्षों में संस्था द्वारा वेल्डिंग तकनीकी के प्रचार-प्रसार में किए गए विभिन्न कार्यों का विवरण दिया गया। अरविंद कुमार द्वारा गत वर्षों में कोविड के दौरान आई विभिन्न समस्याओं और उससे निपटने के लिए संस्था हारा अपनाई गई नवाचार गतिविधियों का उल्लेख किया।
[caption id="attachment_7275" align="alignnone" width="300"]
Oplus_131072[/caption]
आईआईडब्लू-इंडिया के उपाध्यक्ष ने मिशन पर प्रकाश डाला गया। साथ ही नए परिवर्तित नियमों की जानकारी से सदस्यों को अवगत कराया गया। बता दें कि संरक्षक देबाशीष ठाकुर हैं

विज्ञापन