: Bhilai Breaking : सुपेला में युवक की चाकू गोदकर हत्या, कुछ दिन पहले ही जेल से छूटा था... जांच में जुटी पुलिस
Admin Sat, Nov 2, 2024
Bhilai Breaking : सुपेला में युवक की चाकू गोदकर हत्या, कुछ दिन पहले ही जेल से छूटा था... जांच में जुटी पुलिस
भिलाई। सुपेला थाना क्षेत्र में शनिवार की षाम युवक की हत्या से सनसनी फैल गई। सुपेला के पुराने देषी शराब भट्टी के पर युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद सुपेला पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीएम के लिए शास्त्री अस्पताल भेजा गया। वहीं मामले में पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना सुपेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत लक्ष्मी नगर पुराने देशी शराब भट्टी के पास षाम 6:30 बजे आसपास की है। मृतक की पहचान कृष्णा नगर का निवासी धीरज महानंद उर्फ टकला के रूप में हुई है। धीरज महानंद कुछ ही दिन पूर्व ही हत्या के मामले में जेल से छूटकर आया था। सुपेला पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द पकड लिया जाएगा। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर सत्य प्रकाश तिवारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मृतक का शव सुपेला शासकीय अस्पताल के मर्चुरी में रखा गया है।
विज्ञापन