BREAKING NEWS

का परिणाम कांग्रेस व विपक्षी दलों को भुगतना पड़ेगा - साय

मोदोल लाइब्रेरी चारामा का शुभारंभ

की करेंगे समीक्षा, राजधानी में दो दिनों तक लेंगे मैराथन बैठक

तब राज्य होता है मजबूत - मंत्री राजवाड़े

को मिलेगी मजबूती, जशपुर सहित कई क्षेत्रों को बड़ी सौगात

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

: अरविंद केजरीवाल की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, ED ने Apple से मांगी इस बात की जानकारी

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कस्टडी में हैं। इस बीच अब अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। Apple से ईडी ने कुछ विशेष जानकारी मांगी है। ईडी के पास मुख्यमंत्री केजरीवाल के खिलाफ उनके निजी कंप्यूटर या डेस्कटॉप के रूप में कोई इलेक्ट्रॉनिक सबूत नहीं है, लेकिन उनके चार मोबाइल फोन जब्त कर लिए गए हैं। 21 मार्च को उनकी गिरफ्तारी की रात उनके आवास में लगभग 70,000 रुपये पाए गए लेकिन उसे ईडी ने वहीं रख दिया। सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने अपना आईफोन बंद कर दिया है और अपना पासवर्ड भी शेयर नहीं किया है। मामले से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि मुख्यमंत्री ने पूछताछ के दौरान कहा है कि उनके टेलीफोन डेटा और चैट तक पहुंच से ईडी को AAP की 'चुनावी रणनीति' और गठबंधनों के बारे में जानकारी मिल जाएगी। ऐसा माना जाता है कि ईडी ने सीएम के आईफोन तक पहुंच प्राप्त करने के लिए फोन के निर्माताओं एप्पल से आधिकारिक तौर पर संपर्क किया लेकिन उसे बताया गया है कि किसी भी डेटा को प्राप्त करने के लिए पासवर्ड जरूरी है। मुख्यमंत्री ने ईडी को बताया है कि यह फोन लगभग एक साल से उनके पास है और 2020-2021 में शराब नीति का मसौदा तैयार करते समय वह जिस फोन का उपयोग कर रहे थे, वह अब उनके पास नहीं है। केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ पहली महारैली, आज रामलीला मैदान में एकजुट हो रहा INDIA वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि सीएम से हर दिन करीब पांच घंटे तक पूछताछ की जा रही है। ईडी ने मुख्यमंत्री की रिमांड चार दिन बढ़ाने की मांग करने का प्रस्ताव रखा है और ऐसा न करने पर वह उनकी न्यायिक हिरासत मांगेगी। एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने मामले में प्रेडीकेट ऑफेंस दर्ज किया है। ईडी रिमांड के अनुसार सीएम केजरीवाल पर नई शराब नीति के माध्यम से धन शोधन करने और अवैध रूप से 100 करोड़ रुपये लेने का आरोप लगाया गया है। इसमें से 45 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कथित तौर पर गोवा में AAP के 2021-22 के चुनाव अभियान के लिए किया गया था। अपनी हिरासत के दौरान सीएम केजरीवाल का जेल में बंद उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के पूर्व पीएस सी अरविंद से भी सामना कराया गया। Cglive24 news

विज्ञापन

जरूरी खबरें