BREAKING NEWS

अनिल अग्रवाल समेत 10 पर एफआईआर दर्ज

को मिला नियुक्ति पत्र

CBSE 10वीं में 98.2% लाकर जिले को किया गौरवान्वित

19 अप्रैल तक हीटवेव अलर्ट, रायपुर समेत कई जिले तपेंगे

ट्रक और माजदा की टक्कर में 2 मजदूरों की मौत, कई घायल

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

: दुर्ग में बछड़े का कटा सिर मिलने पर बवाल:हिंदू संगठनों ने कलेक्ट्रेट घेरा; देर रात थाना घेराव पर पुलिस ने किया था लाठी चार्ज

छत्तीसगढ़ में दुर्ग के गया नगर इलाके में बछड़े का कटा हुआ सिर मिलने पर हंगामा हो गया। हिंदू वादी संगठनों ने सोमवार सुबह कलेक्ट्रेट का घेराव कर दिया। प्रदर्शन में हिंदू युवा मंच और राष्ट्रीय बजरंग दल के सैकड़ों कार्यकर्ताओं शामिल थे। ये लोग नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में घुस गए। राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पहले इंद्रा मार्केट में इकट्ठा हुए। इसके बाद रैली निकालकर कलेक्टर परिसर पहुंचे। एएसपी भिलाई सुखनंदन राठौर का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और बछड़े के सिर को लैब टेस्ट के लिए भेजा गया है। इसके बाद मामला सिद्ध होने पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। cglive24 news इससे पहले रविवार रात भी जमकर बवाल हुआ था। हिंदू संगठनों ने इसे विशेष समुदाय के लोगों की करतूत बताते हुए देर रात कोतवाली का घेराव किया। विरोध इतना बढ़ गया कि उन्हें शांत कराने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज करनी पड़ी। पुलिस का कहना है कि एक कुत्ता मरे हुए बछड़े का सिर ले आया था। इस घटना को लोगों ने दूसरे रूप में ले लिया। Cglive24 news पानी की टंकी के पास मिला बछड़े का सिर https://youtu.be/vgbOlmOh4UI?si=kvcP3-6d-69GXStw जानकारी के मुताबिक, गया नगर पानी टंकी के पास रविवार को एक बछड़े का कटा सिर मिला था। इसके बाद वहां के लोगों सहित हिंदूवादी संगठनों के नेताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने इस घटना को विशेष समुदाय के लोगों द्वारा करने का आरोप लगाते हुए पटेल चौक पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची मोहन नगर पुलिस ने सिर को जब्त कर लिया है। दुर्ग में बछड़े का कटा सिर मिलने पर बवाल:हिंदू संगठनों ने कलेक्ट्रेट घेरा; देर रात थाना घेराव पर पुलिस ने किया था लाठी चार्ज दुर्ग19 घंटे पहले कोतवाली थाने के पास प्रदर्शनकारियों पर लाठी चार्ज करती पुलिस। कोतवाली थाने के पास प्रदर्शनकारियों पर लाठी चार्ज करती पुलिस। छत्तीसगढ़ में दुर्ग के गया नगर इलाके में बछड़े का कटा हुआ सिर मिलने पर हंगामा हो गया। हिंदू वादी संगठनों ने सोमवार सुबह कलेक्ट्रेट का घेराव कर दिया। प्रदर्शन में हिंदू युवा मंच और राष्ट्रीय बजरंग दल के सैकड़ों कार्यकर्ताओं शामिल थे। ये लोग नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में घुस गए।   [caption id="attachment_7205" align="alignnone" width="300"] Oplus_131072[/caption] राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पहले इंद्रा मार्केट में इकट्ठा हुए। इसके बाद रैली निकालकर कलेक्टर परिसर पहुंचे। एएसपी भिलाई सुखनंदन राठौर का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और बछड़े के सिर को लैब टेस्ट के लिए भेजा गया है। इसके बाद मामला सिद्ध होने पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। [caption id="attachment_7275" align="alignnone" width="300"] Oplus_131072[/caption] इससे पहले रविवार रात भी जमकर बवाल हुआ था। हिंदू संगठनों ने इसे विशेष समुदाय के लोगों की करतूत बताते हुए देर रात कोतवाली का घेराव किया। विरोध इतना बढ़ गया कि उन्हें शांत कराने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज करनी पड़ी। पुलिस का कहना है कि एक कुत्ता मरे हुए बछड़े का सिर ले आया था। इस घटना को लोगों ने दूसरे रूप में ले लिया।   सुबह हिंदू संगठनों ने रैली निकालकर कलेक्ट्रेट का घेराव किया। - cglive24 NEWS सुबह हिंदू संगठनों ने रैली निकालकर कलेक्ट्रेट का घेराव किया। देर रात कोतवाली थाने में प्रदर्शन के दौरान पुलिस से धक्का मुक्की करते प्रदर्शनकारी। -  cglive24 news देर रात कोतवाली थाने में प्रदर्शन के दौरान पुलिस से धक्का मुक्की करते प्रदर्शनकारी। पानी की टंकी के पास मिला बछड़े का सिर   जानकारी के मुताबिक, गया नगर पानी टंकी के पास रविवार को एक बछड़े का कटा सिर मिला था। इसके बाद वहां के लोगों सहित हिंदूवादी संगठनों के नेताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने इस घटना को विशेष समुदाय के लोगों द्वारा करने का आरोप लगाते हुए पटेल चौक पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची मोहन नगर पुलिस ने सिर को जब्त कर लिया है।   गया नगर इलाके के कुछ लोगों ने घटना के बारे में जानकारी दी। - cglive24 news गया नगर इलाके के कुछ लोगों ने घटना के बारे में जानकारी दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताई हकीकत   मोहन कुमार वर्मा के मुताबिक, गया नगर पानी टंकी के पास उसके साथ कुछ लोग भी बैठे थे। उन्होंने देखा कि सुबह एक कुत्ता बछड़े का सिर उठाकर ले जा रहा है। इसे लेकर आपस में चर्चा भी की कि कुत्ता बछड़े का सिर ले जा रहा है। वो जरूर इसे बस्ती में कहीं छोड़ेगा।   लोग बछड़े का कटा सिर देखेंगे तो बवाल हो सकता है। बस्ती के लोगों ने बताया कि उनके घर से थोड़ी दूर पर एक खाली जगह है, वहां पर लोग मरे हुए जानवरों को फेंकते हैं। फिर उसे काटकर उससे चमड़ा और हड्डी भी निकालते हैं। वहीं कुत्तों का झुंड भी रहता है। लोग बछड़े का सिर लेकर पहुंचे थाने   हिंदू संगठन के लोगों ने जब बछड़े का कटा हुआ सिर बस्ती में देखा तो उन्होंने विरोध करना शुरू कर दिया। सिर लेकर दुर्ग कलेक्ट्रेट के सामने पटेल चौक पहुंचे और वहां रखकर प्रदर्शन करने लगे। मामला बढ़ता देख पुलिस बछड़े का सिर उठाकर थाने ले आई।   इसके बाद प्रदर्शनकारी और भड़क गए और कोतवाली का घेराव करने पहुंच गए। देर रात सैकड़ों की संख्या में हिंदूवादी संगठन के लोगों ने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। प्रदर्शनकारियों के ऊपर पुलिस ने चलाई लाठी   बढ़ते विवाद को शांत करने के लिए सभी थानों से थाना प्रभारियों और पुलिस बल को बुलाया गया। देखते ही देखते रविवार रात कोतवाली थाना छावनी में तब्दील हो गया। पुलिस ने विरोध प्रदर्शन को शांत कराने की कोशिश की तो लोगों ने पुलिस से ही धक्का-मुक्की शुरू कर दी।   मामला बढ़ते देख पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के ऊपर लाठी चार्ज कर दिया। पुलिस ने लोगों को दौड़ा दौड़ा कर पीटा। इसके बाद लोग वहां से भागे और पुलिस पर पथराव भी शुरू कर दिया। इसमें कुछ पुलिस वाले भी घायल हुए हैं। देर रात तक तनाव पूर्ण स्थिति रही   लाठी चार्ज के बाद प्रदर्शनकारी कोतवाली थाने के पास से भाग खड़े हुए, लेकिन वो लोग दूर जाकर पटेल चौक में इकट्ठा होकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। लोग दोबारा आक्रोशित ना हो इसे देखते हुए वहां पुलिस बड़ी संख्या में तैनात रही। देर रात तक पुलिस बल को कोतवाली थाने के पास तैनात रखा गया तो और पूरे शहर में पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई। विश्व हिंदू, बजरंग दल ने दी जिला बंद की चेतावनी   विश्व हिंदू बजरंग दल के पदाधिकारी राकेश राम लोचन तिवारी ने कहा कि, हमें सूचना मिली थी कि हमारी गौ माता के बछड़े का सिर मिला है गिरधारी नगर पानी टंकी के पास। उस सिर को देखकर ऐसा लग रहा है कि काटा गया है। उन्होंने कहा कि जब सीसीटीवी फुटेज चेक किया तो देखा कि सिर को कुत्ता उठाकर लाया है। हालांकि सिर में कहीं पर भी कुत्ते के काटने के निशान नहीं हैं। पदाधिकारी तिवारी ने कहा कि, किसी ने नाले में उसको काटकर फेंका है और कुत्ता नाले से उठाकर ले आया है। लगातार जिहादी मानसिकता के लोग छत्तीसगढ़ में इस तरह के कार्य कर रहे हैं। हम उसका विरोध करते हैं। पुलिस प्रशासन को चाहिए वो इस तरह के मुद्दे को लेकर तत्काल कार्रवाई करे। अगर ऐसा नहीं हुआ तो विश्व हिंदू बजरंग दल सकल हिंदू समाज को एकत्र कर पूरे दुर्ग को बंद कराकर प्रदर्शन करेगा। दुर्ग पुलिस ने दर्ज किया मामला, बनाई विशेष टीम   एएसपी दुर्ग अभिषेक झा ने बताया कि रविवार देर शाम 7:30 बजे के करीब पुलिस को सूचना मिली थी कि, गिरधारी अगर आम रोड पानी टंकी के पास प्रिंस कसेर को एक गो वंशीय सिर मिला है। सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस वहां पहुंची। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग गोवंशीय सिर को पटेल चौक में रखकर प्रदर्शन कर रहे हैं। पुलिस के समझाने के बाद भी जब वो नहीं माने तो पुलिस ने सिर को अपने कब्जे में ले लिया। मामले में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इसके बाद भी प्रदर्शनकारी उग्र हो रहे थे। जब वो तोड़फोड़ पर उतारू हो गए तो पुलिस ने उन्हें शांत करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया है।   लोगों को आश्वासन दिया गया है कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है और इसकी विवेचना शुरू कर दी गई है। इसके लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया है। cglive24 NEWS  

विज्ञापन

जरूरी खबरें