BREAKING NEWS

से स्वयं के पक्के मकान का सपना हुआ साकार….

से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात….

104 केंद्रों में 34,168 अभ्यर्थी होंगे शामिल

इन 19 मार्गों में वाहनों के आवागमन पर लगी रोक, जानिए कहीं आपका इलाका तो नहीं?

इतने महीने छुट्टी पर लगी रोक, जानिए क्यों?

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

: रायपुर में ACB ने पंचायत सचिव और सरपंच को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

रायपुर में ACB ने पंचायत सचिव और सरपंच को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार रायपुर में एंटी करप्शन ब्यूरो ने पंचायत सचिव धर्मेंद्र कुमार साहू और सरपंच देव सिंह बघेल को 18 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। लुकेश कुमार बघेल ने एनओसी और नक्शे के लिए रिश्वत की शिकायत की थी। एसीबी ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए दोनों को रंगे हाथ पकड़ा। सीजी लाइव 24 न्यूज रायपुर:एंटी करप्शन ब्यूरो रायपुर (ब्यूरो) ने पंचायत सचिव और सरपंच को 18 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। एनओसी और नक्शा निकालने के नाम पर पैसे की मांग की जा रही थी। ग्राम डोमा के पंचायत सचिव धर्मेंद्र कुमार साहू और सरपंच देव सिंह बघेल पर धारा 7 पीसीएक्ट के तहत कार्रवाई की गई एनओसी व नक्शे के लिए रिश्वत प्रार्थी लुकेश कुमार बघेल, संतोषी नगर, रायपुर ने एसीबी रायपुर के कार्यालय में शिकायत की थी। उसके नाम से रायपुर के ग्राम डोमा में जमीन है। घर बनाने बैंक लोन के लिए पंचायत से एनओसी व नक्शे की आवश्यकता थी। उसने पंचायत डोमा के सचिव धर्मेंद्र कुमार साहू से संपर्क किया। पंचायत-सचिव ने प्रार्थी को आवेदन व अन्य दस्तावेज कार्यालय में जमा करने कहा। इसके साथ ही 18 हजार रुपये रिश्वत की मांग की। इसकी शिकायत एसीबी से की गई। सरपंच भी पकड़ा गया सोमवार को एसीबी की टीम ने ट्रैप किया। प्रार्थी को आरोपित सचिव धर्मेंद्र साहू के पास उसके कार्यालय में भेजा गया। लेकिन धर्मेंद्र ने रिश्वत न लेते हुए अपने ही कक्ष में ग्राम डोमा के सरपंच देव सिंह बघेल को रिश्वत देने कहा। पैसे देते ही एसीबी की टीम ने गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें